Move to Jagran APP

सिनेमाघर खोलने के लिए दिल्ली के डिप्टी सीएम से मिले मल्टीप्लेक्स मालिक, करण जौहर ने किया सपोर्ट

प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि मार्च 2020 से फिल्म इंडस्ट्री काफी आर्थिक चुनौतियां का सामना कर रही है। रिलीज को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गयी है। प्रतनिधि मंडल ने शाहिद कपूर की फिल्म जरसी की मिसाल दी जिसकी रिलीज टल चुकी है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 30 Dec 2021 04:39 PM (IST)Updated: Fri, 31 Dec 2021 10:05 AM (IST)
Multiplex Owners Meet Delhi Deputy CM Manish Sisodia. Photo- Instagram, ANI

नई दिल्ली, जेएनएन। ओमिक्रोन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने एहतियातन येलो अलर्ट जारी करते हुए कई पाबंदियां लगायी हैं, जिनमें सिनेमाघरों को बंद करना भी शामिल है। इसको लेकर गुरुवार को मल्टीप्लेक्स ऐसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की और सिनेमाघर खोलने की अनुमति देने की गुजारिश की। एसोसिएशन ने तर्क दिया कि सिनेमाघर दूसरी ऐसी जगहों के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित हैं, जिन्हें गाइडलाइंस के तहत छूट दी गयी है।

loksabha election banner

प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि मार्च 2020 से फिल्म इंडस्ट्री काफी आर्थिक चुनौतियां का सामना कर रही है। येलो अलर्ट में सिनेमाघर बंद होने से कई बड़ी फिल्मों की रिलीज को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गयी है। प्रतनिधि मंडल ने शाहिद कपूर की फिल्म जरसी की मिसाल दी, जिसकी रिलीज टल चुकी है।

यह फिल्म 31 दिसम्बर को सिनेमाघरों में आने वाली थी। मल्टीप्लेक्स ओनर्स ने डिप्टी सीएम से गुजारिश की कि मनोरंजन इंडस्ट्री को भी दूसरे किसी उद्योग की तरह ही देखा जाए, क्योंकि सिनेमाघरों ने यह साबित किया है कि वो जनता और अपने कर्माचारियों के लिए सुरक्षित हैं। इसके लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल्स का पूरा पालन किया गया है।

प्रतिनिधि मंडल ने एक रिसर्च रिपोर्ट भी उप मुख्यमंत्री को सौंपी, जिसमें आंकड़ों के साथ यह बताया गया है कि सिनेमाघरों से कोविड-19 वायरस के प्रसार का खतरा कम है। उप मुख्यमंत्री ने इस मामले को दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी टास्क फोर्स और दिल्ली सरकार के अधिकारियों के समक्ष पेश करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में शामिल पीवीआर के चेयरमैन अजय बिजली ने कहा कि ऐसी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में हम लोग सरकार की कोशिशों की प्रशंसा करते हैं, मगर सिनेमाघरों को बंद करने के बजाए डबल वैक्सीनेशन अनिवार्य करने के साथ 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी जा सकती है।

उधर, करण जौहर ने भी दिल्ली सरकार से सिनेमाघर संचालित करने की अनुमति देने की गुजारिश की। करण ने ट्वीट किया कि घर से बाहर जाने पर सिनेमाघर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए और सफाई का ध्यान रखते हुए बेहतर ढंग से सुसज्जित हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर, मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को भी टैग किया है।

बता दें, येलो अलर्ट घोषित होने से पहले दिल्ली में सिनेमाघरों को सुरक्षा प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए 100 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघर संचालित करने की अनुमति दी जा चुकी थी। जनवरी में RRR, राधे श्याम, पृथ्वीराज और अटैक जैसी बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। फिलहाल 83, स्पाइडरमैन नो वे होम और पुष्पा चल रही हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.