Mission Mangal Box Office Collection Day 12: अब 200 करोड़ की तरफ निगाहें, Mission पर Akshay Kumar की टीम
Mission Mangal Box Office Collection Day 12 मल्टीस्टारर फिल्म ने 11 दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और लगातार फिल्म अच्छा प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Mission Mangal Box Office Collection Day 12: अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा जैसी स्टारकास्ट वाली फिल्म मिशन मंगल 150 करोड़ के बाद अच्छा प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है। सोमवार को वीक डे होने के चलते वीकेंड के मुकाबले फिल्म का कलेक्शन कम रहा लेकिन फिल्म ने 3.87 करोड़ रुपये की कमाई की है और फिल्म का कुल कलेक्शन 168.48 करोड़ हो गया है।
#MissionMangal [Week 2] Fri 7.83 cr, Sat 13.32 cr, Sun 15.30 cr, Mon 3.87 cr. Total: ₹ 168.48 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 27, 2019
15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली मिशन मंगल ने पांच दिनों में 100 करोड़ और 11 दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा पार किया। फिल्म लगातार आगे बढ़ रही है। 15 अगस्त को मिशन मंगल के साथ जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस भी रिलीज हुई थी। लेकिन बाटला हाउस से मिशन मंगल बहुत आगे निकल चुकी है और लगातार कमाई जारी है। इस वीकेंड हो सकता है कि मिशन मंगल 200 करोड़ के आंकड़े को छू ले। लेकिन यह ज्यादा आसान नहीं होगा क्योंकि इस शुक्रवार को एक्शन हाई बजट फिल्म साहो रिलीज हो रही है जिसमें बाहुबली प्रभास और श्रद्धा कपूर की अहम भूमिका है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है साहो से मिशन मंगल के कलेक्शन पर फर्क पड़ सकता है।
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल इस साल रिलीज हुई केसरी से 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने के मामले में आगे निकल चुकी है। केसरी ने 25 दिनों में यह आंकड़ा छूआ था वहीं मिशन मंगल ने 11 दिनों में यह आंकड़ा पार कर लिया। वहीं पहले स्थान पर अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 है जिसने 10 दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।
Akshay Kumar versus Akshay Kumar... Fastest to reach ₹ 150 cr...
2018: #2Point0 [#Hindi]: Day 10 / Thu release [non-holiday]
2019: #MissionMangal: Day 11 / Thu release [#IndependenceDay]
2019: #Kesari: Day 25 / Thu release [#Holi]
India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 26, 2019
यह भी पढ़ें: Mission Mangal Box Office Collection Day 11: Mission 150 करोड़ पूरा करने के बाद आगे बढ़ती मिशन मंगल
यह भी पढ़ें: Batla House Box Office Collection Day 11: John Abraham की निगाहें 100 करोड़ की ओर, हो गई इतनी कमाई
(नोट: सभी आंकड़े ट्रेड सूत्रों से लिए गए हैं जिसमें अंतिम बदलाव संभव है)
(फोटो क्रेडिट - अक्षय कुमार इंस्टाग्राम)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।