Main Atal Hoon Box Office Day 2: पंकज त्रिपाठी की 'मैं अटल हूं' को मिली राहत, दूसरे दिन कर डाली इतने करोड़ की कमाई
Main Atal Hoon Box Office Collection देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक मैं अटल हूं सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले दिन कमाई के मामले में सधी हुई शुरुआत करने वाली अटल हूं को रिलीज के दूसरे दिन थोड़ी राहत मिली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दूसरे दिन पंकज त्रिपाठी की अटल हूं ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Main Atal Hoon Box Office Collection Day 2: बायोपिक फिल्मों का चलन लंबे समय से हिंदी सिनेमा में चला आ रहा है। जिनमें कई राजनेताओें के जीवन पर आधारित मूवीज भी शामिल हैं। अब इस कड़ी में अगला नाम देश के लोकप्रिय नेता रहे अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक मैं अटल हूं का शामिल हो रहा है, जो हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज गई है।
ओपनिंग डे पर पंकज त्रिपाठी स्टारर मैं अटल हूं को सधी हुई शुरुआत मिली है। इस बीच अब मैं अटल हूं के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं, आइए इस फिल्म की कमाई की लेटेस्ट रिपोर्ट जानते हैं।
दूसरे दिन मैं अटल हूं की कमाई में आया सुधार
एक बायोपिक के तौर पर अक्सर फैंस को फिल्मों से काफ़ी उम्मीद रहती है। खासतौर पर अगर वो बायोपिक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन के हर छोटे-बड़े किस्से बताती है तो फैंस की उम्मीदें और अधिक बढ़ जाती हैं। फिलहाल मैं अटल हूं को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ ठीक-ठीक रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है।

पहले दिन औसतन कमाई करने वाली पंकज त्रिपाठी की इस मूवी के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के अनुसार मैं अटल हूं ने पहले शनिवार को 2 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।
हालांकि फिल्म की कमाई के ये नबंर्स पूर्वानुमान हैं, असल आंकड़े अभी आना बाकी हैं। लेकिन पंकज के स्टारडम के हिसाब से मूवी की दूसरे दिन की कमाई असरदार आंकी जा रही है।
मैं अटल हूं की कमाई का ग्राफ
| दिन | कलेक्शन |
| पहल दिन | 1.15 करोड़ |
| दूसरा दिन | 2 करोड़ |
| कुल | 3.1 करोड़ |
पंकज त्रिपाठी ने छोड़ी छाप
फ़िल्म ओह माय गॉड 2 के जरिए पंकज त्रिपाठी ने ये साबित कर दिया था कि वह सिर्फ सपोर्टिंग रोल में ही कमाल का अभिनय नहीं करते हैं, बल्कि लीड रोल में भी उनकी एक्टिंग धमाकेदार रहती है। ठीक इस तरह मैं अटल हूं में भी मुख्य किरदार में पंकज ने इस मूवी में अपनी छाप छोड़ी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।