विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Main Atal Hoon Box Office Collection: ओपनिंग डे पर कैसा रहा 'मैं अटल हूं' का हाल, कमाई में फेल हुई या पास?

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Fri, 19 Jan 2024 09:08 PM (IST)

Main Atal Hoon Day 1 Box Office पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म मैं अटल हूं आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो ...और पढ़ें

पहले दिन मैं अटल हूं कमाए इतने करोड़ (Photo Credit- Main Atal Hoon, Twitter)
पहले दिन मैं अटल हूं कमाए इतने करोड़ (Photo Credit- Main Atal Hoon, Twitter)

HighLights

  1. जानिए 'मैं अटल हूं' को कैसी मिली शुरुआत
  2. ऐसी रही पंकज त्रिपाठी की पिछली तीन फिल्मों की ओपनिंग
  3. अटल बिहारी वाजपेयी के रोल में दिखे पंकज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Main Atal Hoon Box Ofice Collection Day 1: देश के सबसे लोकप्रिया प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की बायोपिक फिल्म 'मैं अटल हूं' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी का किरदार अदा किया है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर फैंस लंबे समय से इसकी रिलीज का इंतजार कर रह थे।

ऐसे में बाजपेयी के जीवन के बारे में विस्तार से बताने के लिए 'मैं अटल हूं' आ चुकी है। इस बीच 'मैं अटल हूं' के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आ गई है।

जानिए 'मैं अटल हूं' को कैसी मिली शुरुआत

कमर्शियल तौर के अधार पर पंकज त्रिपाठी की 'मैं अटल हूं' को उतनी बड़ी रिलीज नहीं माना जा रहा है। लेकिन इस मूवी को लेकर फैंस में जो क्रेज देखा जा रहा है, उससे इस फिल्म के पहले दिन ठीक-ठीक कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है।

पंकज त्रिपाठी की सोलो रिलीज के हिसाब से ओपनिंग डे पर 'मैं अटल हूं' औसतन प्रदर्शन करती नजर आ रही है। सैकनिल्क के अनुमानति आंकड़ों के अनुसार डायरेक्टर रवि जाधव के निर्देशन में बनी 'मैं अटल हूं' ने रिलीज के पहले दिन करीब 1 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

हालांकि कमाई के ये आंकड़े पू्र्वानुमान हैं और उन में फेरबदल होता हुआ नजर आ सकता है। साथ ही वास्तिवक नंबर्स आना अभी बाकी हैं। बता दें कि फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से 'मैं अटल हूं' को फिलहाल पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है।

पंकज त्रिपाठी की लास्ट तीन फिल्मों की ओपनिंग

  • ओह माय गॉड 2- 10.26 करोड़

  • फुकरे 3- 8.82 करोड़

  • मैं अटल हूं- 1 करोड़

पंकज त्रिपाठी की पिछली दो फिल्में रहीं सफल

'मैं अटल हूं' से पहले पंकज त्रिपाठी की पिछली दो फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है, जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों मूवीज को सफलता हाथ लगी है।

ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या 'मैं अटल हूं' के जरिए पंकज त्रिपाठी सुपरहिट फिल्मों की हैट्रिक लगा पाते हैं या नहीं। लेकिन शुरुआती रुझान में फैंस इस मूवी में पंकज की कमाल की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Main Atal Hoon: ये सिर्फ बायोपिक नहीं... इन फिल्मों में छिपे हैं भारतीय राजनीति के कई अहम पड़ाव