Mahavatar Narsimha Day 12: हिंदी बेल्ट में माइथोलॉजिकल एनिमेटेड फिल्म का बोलबाला, जयकार से गूंज उठा सिनेमाहॉल
Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 12 सिनेमाघरों में दौड़ रही अश्विनी कुमार की एनिमेटेड फिल्म का दबदबा 12वें दिन भी बरकरार है। फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाली यह एक मात्र एनिमेटेड फिल्म है। जानिए कितना रहा मूवी का वीकडे का कलेक्शन?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अश्विन कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड भारतीय फिल्म महावतार नरसिम्हा दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। फिल्म ने न केवल कन्नड़ में बल्कि तेलुगु और हिंदी में भी खूब नाम कमाया। गीता आर्ट्स द्वारा रिलीज की गई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने तेलुगु राज्यों के दर्शकों का दिल जीत लिया है। 123 तेलुगु की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसने मात्र 12 दिनों में 12 करोड़ रुपये की भारी कमाई कर ली है।
क्या है फिल्म की कहानी?
नरसिम्हा 2025 में रिलीज होने वाली एक भारतीय एनिमेटेड माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म है, जो अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। जयपूर्णा दास द्वारा लिखित और क्लीम प्रोडक्शंस व होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित, यह फिल्म भगवान विष्णु के दस अवतारों से प्रेरित एक पार्ट है। आगे आने वाले समय में इसे अन्य 7 भागों में रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Mahavatar Narsimha Day 11: थिएटर्स में नरसिम्हा की जय जयकार, 11वें दिन कमाई हुई अपरंपार
कितना रहा फिल्म का 12वें दिन का कलेक्शन
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन पूरे कर लिए हैं। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड्स की बात करें तो फिल्म का कलेक्शन 8.5 करोड़ रुपये रहा जिसमें सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी बेल्ट में हुआ। फिल्म ने हिंदी बेल्ट में 6.6 करोड़ का कलेक्शन किया। तो वहीं तेलुगु में इसने 1.6 करोड़, कन्नड़ में 0.23 करोड़, तमिल में 60 लाख और मलयालम में 10 लाख करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 108 करोड़ रुपये हो गया है जबकि इस मात्र 15 करोड़ के बजट में बनाया गया था।
सबसे शक्तिशाली अवतारों की चर्चा
महावतार नरसिम्हा ने यह शानदार उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय एनिमेटेड फिल्म बनकर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। यह भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उम्मीद है कि यह भविष्य में और भी फिल्म निर्माताओं को आशाजनक एनिमेटेड फिल्में बनाने के लिए प्रेरित करेगी। यह फिल्म भगवान विष्णु के दो दिव्य अवतारों, वराह और नरसिंह की कहानी कहती है। वराह, एक शक्तिशाली वराह के रूप में, हिरण्याक्ष नामक राक्षस से भूदेवी (धरती माता) को बचाते हैं।
विष्णु जी के भक्त थे प्रहलाद
हालांकि, हिरण्याक्ष का भाई हिरण्यकश्यप बदला लेने का विचार करके वरदान प्राप्त करके खुद को भगवान घोषित कर देता है। अपने पिता की धमकियों के बावजूद, हिरण्यकश्यप का पुत्र प्रह्लाद, विष्णु का भक्त बना रहता है। प्रह्लाद को बचाने और बुराई का नाश करने के लिए विष्णु नरसिंह का रूप धारण करते हैं, जो आधा मनुष्य और आधा सिंह का अवतार है। वह राक्षस के वरदान की शर्तों का पालन करते हुए हिरण्यकश्यप का वध कर देते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।