Maa Collection Day 8: काजोल की 'मां' ने किया कमाल! 8वें दिन फिल्म ने की शॉकिंग कमाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की फिल्म मां इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में काजोल अपनी बेटी को बचाने के लिए मुश्किलों का सामना करती हैं। दर्शकों और क्रिटिक्स ने फिल्म की कहानी को सराहा है। फिल्म ने पहले सप्ताह अच्छी कमाई की। आइए जानते हैं कि 8वें दिन मूवी की कमाई (Maa Collection Day 8) का क्या हाल रहा।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस काजोल की पुरानी फिल्मों का जिक्र अक्सर लोगों के बीच चलता है। शाह रुख खान संग उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। इन दिनों वह अपनी हालिया रिलीज मां को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसमें उनके काम को खूब सराहा गया। अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले फिल्म को बनाया गया है। अजय की शैतान फिल्म को भी काफी पसंद किया गया था। हालांकि, मां और शैतान दोनों में अलग-अलग कहानी दिखाई गई है। आइए जानते हैं कि इस मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा है।
मां फिल्म में काजोल अपनी ऑनस्क्रीन बेटी को बचाने के लिए हर तरह की मुश्किल का सामना करने के लिए तैयार हो जाती है। दर्शकों ने फिल्म की कहानी की तारीफ की और क्रिटिक्स से भी इसे अच्छे रिव्यू मिले। बॉक्स ऑफिस पर भी शुरुआती दिनों के दौरान फिल्म की कमाई का आंकड़ा अच्छा रहा।
8वें दिन कितनी हुई 'मां' की कमाई?
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की मां टिकट खिड़की पर लोगों के लिए पहला विकल्प बनी हुई है। सितारे जमीन पर और हाउसफुल 5 जैसी फिल्मों के बीच लोग मूवी को देखने थिएटर्स पहुंच रहे हैं। यही कारण है कि इसे दर्शकों की कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। हालांकि, यह भी सच है कि शुरुआती दिनों की तुलना में अब कलेक्शन का ग्राफ नीचे की ओर जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Maa Vs Kannappa Box Office Day 5: मां की शक्ति या कन्नप्पा की भक्ति, मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर हुई किसकी जीत?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक मां फिल्म ने शुक्रवार को 65 लाख का कलेक्शन कर लिया है। इसकी कमाई का आंकड़ा सुबह तक बढ़ सकता है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि आगामी दिनों में फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है। खासकर वीकेंड पर कमाई का ग्राफ ऊपर जाता है या नहीं।
मां फिल्म ने पहले सप्ताह में कितनी कमाई की?
काजोल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 4.65 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन कमाई में उछाल देखने को मिला था। पहले सप्ताह के कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने 26.5 करोड़ की कमाई पूरी कर ली है। वहीं, आठवें दिन का कलेक्शन मिलाकर भारत में फिल्म ने अभी तक 27.15 करोड़ कमा लिए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।