विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maa Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर काजोल की 'मां' का धमाका, चौथे दिन किया इतना कलेक्शन!

Published: Mon, 30 Jun 2025 07:26 PM (IST)

काजोल (Kajol) की फिल्म मां इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस में ...और पढ़ें

काजोल की मां फिल्म का कलेक्शन (Photo Credit- IMDb)
काजोल की मां फिल्म का कलेक्शन (Photo Credit- IMDb)

HighLights

  1. मां फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
  2. काजलो की फिल्म ने चौथे दिन की इतनी कमाई
  3. कुल कितना हुआ मां फिल्म का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस काजोल अपने एक्टिंग करियर में बी टाउन के ज्यादातर सभी पॉपुलर एक्टर के साथ काम कर चुकी हैं। इन दिनों वह अपनी हालिया रिलीज फिल्म मां को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसके जरिए काजोल ने बड़े पर्दे पर वापसी भी की है। फिल्म का उनके पति अजय देवगन ने अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनया है। मूवी के प्रमोशन में ने भी दोनों ने काफी मेहनत की, जिसका असर कलेक्शन के आंकड़ों पर भी देखने को मिल रहा है।

मां फिल्म में काजोल ने लीड रोल निभाया है और अपनी बेटी का बचाव करने के लिए शैतानी ताकतों से लड़ने के लिए भी तैयार हो जाती हैं। सिनेमा की दुनिया में किसी भी फिल्म की सफलता का अंदाजा कलेक्शन से लगाया जाता है। मां फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं कि चौथे दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।

मां फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाह रुख संग काजोल की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है, लेकिन एक्ट्रेस हर किरदार को बेहतरीन ढंग से निभाकर साबित कर चुकी हैं कि एक्टिंग के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। बात उनकी हालिया रिलीज फिल्म की करें, तो इसमें भी उनके काम की सराहना की गई।

ये भी पढ़ें- Maa बन गई Must Watch मूवी, इन 5 कारणों से काजोल की फिल्म ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 4.65 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद वीकेंड के दिन फिल्म को दर्शकों की कमी का बिल्कुल भी सामना नहीं करना पड़ा। शनिवार को फिल्म ने 6 करोड़ कमाए और रविवार को इसकी कमाई का आंकड़ा बढ़कर 7 करोड़ तक पहुंच गया। मंडे टेस्ट में भी फिलहाल तक फिल्म का कलेक्शन अच्छा माना जा सकता है। आमतौर पर सोमवार को सभी फिल्मों की कमाई में गिरावट आती है। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने चौथे दिन यानी सोमवार को 1.1 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। संभावना है कि सुबह तक इसकी कमाई का आंकड़ा बढ़ सकता है।

कुल कितनी हुई मां फिल्म की कमाई?

काजोल स्टारर फिल्म मां को बॉक्स ऑफिस पर सितारे जमीन पर और हाउसफुल 5 जैसी फिल्मों से टक्कर मिल रही है। वहीं, कुल कमाई की बात करें, तो फिल्म ने चार दिनों के अंदर भारत में 18.75 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिलहाल आगामी दिनों में देखना दिलचस्प होगा कि मूवी की कमाई के आंकड़े में कितनी तेजी से बढ़ोतरी होती है।

ये भी पढ़ें- Maa Collection Day 3: मां के आगे हारा शैतान! तीसरे दिन झमाझम हुई नोटों की बारिश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।