Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Laal Singh Chaddha Box Office: छुट्टियां खत्म होते ही धड़ाम हुई 'लाल सिंह चड्ढा', शो कैंसिल होने से कलेक्शंस जमीन पर

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Wed, 17 Aug 2022 08:35 AM (IST)

    Laal Singh Chaddha Box Office लाल सिंह चड्ढा का ऐसे गिरना फिल्म इंडस्ट्री को शॉक कर रहा है। हालत यह है कि सिनेमाघरों में इसके शोज कैंसिल हो रहे हैं। आमिर जैसे सुपरस्टार की फिल्मों का यह हाल एक अलग ही कहानी बयां कर रहा है।

    Hero Image
    Laal Singh Chaddha Box Office Day 6. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर बेहद निराशाजनक खबर है। मंगलवार को छुट्टियां खत्म होने के बाद फिल्म के कलेक्शंस में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गयी। रिपोर्ट्स यह भी हैं कि कई जगहों पर शोज कैंसिल भी करने पड़े हैं। लाल सिंह चड्ढा का यह हाल देखकर माना जा रहा है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर जल्द खत्म हो सकता है। आमिर की यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी असफलताओं में शामिल होने जा रही है। कलेक्शंस के मामले में लाल सिंह चड्ढा का हाल ठग्स ऑफ हिंदोस्तान से भी खराब है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आमिर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्हें फिल्म बिजनेस का ट्रेंड सेटर माना जाता है। 100, 200, 300 करोड़ क्लब की शुरुआत करने का श्रेय भी आमिर को ही दिया जाता है। इसलिए लाल सिंह चड्ढा का इस तरह नकार दिया जाना, ट्रेड को भी हैरान कर रहा है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, लाल सिंह चड्ढा के कलेक्शंस में मंगलवार को लगभग 85 फीसदी की गिरावट आयी है। फिल्म के 70 फीसदी शोज कैंसिल हुए। इस रिपोर्ट की मानें तो मंगलवार यानी रिलीज के छठे दिन लाल सिंह चड्ढा ने 2 करोड़ से भी कम नेट कलेक्शन किया है।

    इससे पहले सोमवार तक फिल्म 45.83 करोड़ नेट कलेक्शन कर चुकी थी। इसमें मंगलवार के कलेक्शंस जोड़ दें तो छह दिनों का नेट कलेक्शन लगभग 47-48 करोड़ होगा। ऐसे में फिल्म से अब बहुत उम्मीदें नहीं बची हैं। लाल सिंह चड्ढा की पहले हफ्ते में कमाई 50 करोड़ के आस-पास रहने की सम्भावना है। 

    ठग्स ऑफ हिंदोस्तान से भी बड़ी फ्लाप 

    आमिर की पिछली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान से ही अगर इसकी तुलना करें तो भी लाल सिंह चड्ढा के बॉक्स ऑफिस नतीजे ज्यादा निराशाजनक हैं। 2019 में रिलीज हुई ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने 50 करोड़ की रिकॉर्ड ओपनिंग ली थी और पहले वीकेंड में ही फिल्म ने 119 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया था, जबकि पहले हफ्ते में फिल्म की कलेक्शन 134 करोड़ हो गया था। इसके बाद ठग्स ऑफ हिंदोस्तान दम तोड़ती चली गयी और 145 करोड़ के आस-पास लाइफ टाइम कलेक्शन करके फ्लॉप घोषित की गयी।

    इस लिहाज से लाल सिंह चड्ढा पहले दिन से ही घिसट रही है। 11 अगस्त को रक्षा बंधन के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ने 11.50 करोड़ की ओपनिंग ली थी। लम्बी छुट्टियां होने की वजह से फिल्म के सामने शानदार कलेक्शन करने का भरपूर मौका था, मगर लाल सिंह चड्ढा इन छुट्टियों का फायदा नहीं उठा सकी और ओपनिंग वीकेंड में 37.96 करोड़ ही कमा सकी थी। वहीं, 15 अगस्त यानी पहले सोमवार को भी फिल्म के कलेक्शंस में गिरावट जारी रही। हालांकि, छुट्टी होने की वजह से 7.87 करोड़ ही फिल्म को मिल सके थे।

    यह भी पढ़ें: Laal Singh Chaddha: खत्म नहीं हुई कहानी! अगले 4 महीनों में ये 7 बॉलीवुड फिल्में उलट सकती हैं बॉक्स ऑफिस का गणित

    यह भी पढ़ें: Laal Singh Chaddha: छोटी नहीं है आमिर खान की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट, ये थी करियर की पहली नाकामयाब फिल्म

    comedy show banner
    comedy show banner