Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Laal Singh Chaddha: खत्म नहीं हुई कहानी! अगले 4 महीनों में ये 7 बॉलीवुड फिल्में उलट सकती हैं बॉक्स ऑफिस का गणित

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 16 Aug 2022 07:34 PM (IST)

    Upcoming 7 Most Awaited Bollywood Movies लाल सिंह चड्ढा का ना चलना बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका है। वहीं फैंस और मेकर्स के लिए किसी सदमे से कम नहीं। इस फिल्म से ट्रेड ने बहुत उम्मीदें लगा रही थीं।

    Hero Image
    Upcoming 7 Most Awaited Bollywood Movies. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। इस साल बॉलीवुड फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहद खराब है। तकरीबन हर बड़े कलाकार की फिल्म फ्लॉप हो रही है। बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शामिल अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर लगातार पस्त हो रहे हैं। सम्राट पृथ्वीराज और बच्चन पांडेय के बाद रक्षा बंधन उनकी तीसरी फिल्म है, जो दर्शकों को आकर्षित करने में विफल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सबसे ज्यादा शॉकिंग आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा का ना चलना है। कई सालों की मेहनत और बड़ा बजट भी फिल्म को बचा नहीं सका। हालत यह है कि रिलीज के पांच दिनों में भी फिल्म 50 करोड़ के लिए तरस रही है। लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन की इस नाकामी से ट्रेड बेहद हैरान और परेशान है। एक अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गयी है। मगर, उम्मीद अभी बाकी है। साल के बचे हुए चार महीनों में कुछ फिल्में ऐसी आने वाली हैं, जिनके बड़ी सक्सेस की उम्मीद की जा सकती है। 

    ब्रह्मास्त्र: शिवा पार्ट-1 

    View this post on Instagram

    A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

    9 सितम्बर को अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होने वाली है। यह एक एडवेंचर-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर और गानों को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण इसका जॉनर है। दक्षिण भारत में एडवेंचर, थ्रिलर और माइथोलॉजी को मिलाकर फिल्में बनती रही हैं, लेकिन हिंदी में ऐसा कम ही हुआ है। ऐसे में ब्रह्मास्त्र हिंदी दर्शकों के लिए एक नया मसाला पेश कर सकती है। वहीं, पैन इंडिया रिलीज भी फिल्म को अतिरिक्त दर्शक दिलवा सकती है। इस फिल्म को साउथ के कई दिग्गज कलाकारों का समर्थन हासिल है। हालांकि, ब्रह्मास्त्र का अभी से सोश मीडिया में बायकॉट शुरू हो गया है। 

    विक्रम वेधा

    View this post on Instagram

    A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

    30 सितम्बर को ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की विक्रम वेधा रिलीज होगी। इस फिल्म के इंतजार की सबसे बड़ी वजह खुद ऋतिक रोशन हैं, जिनके फैंस इस फिल्म का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, ऋतिक और सैफ की जोड़ी भी दर्शकों को लुभा सकती है। विक्रम वेधा इसी नाम से आयी तमिल फिल्म का आधिकारिक रीमेक है। हालांकि, लाल सिंह चड्ढा के समर्थन में ट्वीट करने की वजह से ट्विटर पर बायकॉट विक्रम वेधा ट्रेंड हो गया था। 

    राम सेतु

    अक्षय कुमार की तीन फिल्में इस साल ना चली हों, मगर राम सेतु उनके लिए गेमचेंजर बन सकती है। यह भी एडवेंचर-थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी राम सेतु से जुड़ी है, जो कई भारतीयों के लिए आस्था का प्रतीक है। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अक्षय एक प्रोफेसर के रोल में दिखेंगे। फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा फीमेल लीड रोल्स में हैं। इस फिल्म की शूटिंग का शुभारम्भ अयोध्या से हुआ था। राम सेतु दिवाली के मौके पर 24 अक्टूर को रिलीज हो सकती है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    भेड़िया

    25 नवम्बर को वरुण धवन और कृति सेनन की भेड़िया आ रही है। यह फिल्म अमर कौशिक की हॉरर-कॉमेडी सीरीज में तीसरी फिल्म है। इसकी शुरुआत स्त्री से हुई थी और रूही के जरिए आगे बढ़ी। हॉरर कॉमेडी जॉनर होने की वजह से भेड़िया दर्शकों के लिए एक अलग तरह का मनोरंजन देगी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर चौंका सकती है, जैसे स्त्री ने हैरान किया था। 

    View this post on Instagram

    A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

    सर्कस, गणपत पार्ट 1

    23 दिसम्बर को रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की जोड़ी सर्कस लेकर आ रही है। इन दोनों की पिछली फिल्म सिम्बा हिट रही थी। सर्कस भी कॉमेडी एक्शन फिल्म है। रोहित के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए सर्कस बॉक्स ऑफिस पर दर्शक बटोर सकती है। इसके साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत पार्ट 1 भी आ रही है। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। कृति सेनन फिल्म में फीमेल लीड हैं। इस फिल्म के टीजर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और कहानी अलग नजर आ रही है। क्रिसमस वीकेंड होने की वजह से फिल्मों से अच्छे कलेक्शन की उम्मीद की जा सकती है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

    कभी ईद कभी दिवाली

    ... और 2022 का अंत होगा सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से। अभी तक की खबरों के हिसाब से तो फिल्म 30 दिसम्बर को रिलीज हो रही है। सलमान खान भी कई महीनों से बड़े पर्दे से दूर हैं। उनके फैंस सलमान के पर्दे पर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में पूजा हेगड़े फीमेल लीड रोल में हैं। वहीं, शहनाज गिल इस फिल्म से डेब्यू करेंगी। यह फिल्म भी हिंदी बॉक्स ऑफिस के लिए गेमचेंजर बन सकती है। 

    यह भी पढ़ें: Karthikeya 2: 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' भूल जाइए, साउथ की इस फिल्म ने स्वतंत्रता दिवस पर मचाया तहलका