Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Kantara Box Office: कांतारा की हुई दिवाली, राम सेतु और थैंक गॉड के बावजूद मंगलवार को कलेक्शंस में उछाल

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Wed, 26 Oct 2022 01:17 PM (IST)

    Kantara Hindi Box Office Collection Day 12 कांतारा हिंदी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने बेहद कम ओपनिंग ली थी मगर इसके बाद निरंतर बड़े कलेक्शन की ओर बढ़ रही है। कांतारा का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है।

    Hero Image
    Kantara Hindi Box Office Collection Despite Ram Setu And Thank God. Photo- Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास खुद को दोहराता हुआ प्रतीत हो रहा है। जिस तरह कन्नड़ फिल्म कार्तिकेय 2 ने लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन की रिलीज के बावजूद हिंदी बेल्ट में अपना दम दिखाया था, कुछ उसी रास्ते पर चल रही है कन्नड़ फिल्म कांतारा, जो हिंदी पट्टी में भी दर्शक बटोर रही है। राम सेतु और थैंक गॉड जैसी बड़ी हिंदी फिल्मों की धमक के बावजूद कांतारा के हिंदी वर्जन ने मंगलवार को अच्छा कलेक्शन किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    14 अक्टूबर को हिंदी में रिलीज हुई कांतारा धीमी रफ्तार से निरंतर चल रही है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने दिवाली के एक दिन बाद मंगलवार को 2.35 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ इसका 12 दिनों का कलेक्शन 26.50 करोड़ हो गया है। गौरतलब है कि मंगलवार को राम सेतु और थैंक गॉड सिनेमाघरों में पहुंची हैं।

    दूसरे हफ्ते में सधी हुई रफ्तार

    यह भी पढ़ें: Thank God Box Office: बड़ा धमाका करने से चूकी अजय देवगन-सिद्धार्थ मल्होत्रा की थैंक गॉड, पहले दिन बस इतनी कमाई

    इससे पहले कांतारा हिंदी ने दूसरे हफ्ते में सधी हुई रफ्तार से अपने कलेक्शंस बढ़ाना जारी रखा। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 2.05 करोड़, शनिवार को 2.55 करोड़, रविवार को 2.65 करोड़ और खास दिवाली के दिन 24 अक्टूबर को 1.90 करोड़ जमा किये थे। कांतारा ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर महज 1.27 करोड़ की ओपनिंग ली थी और पहले हफ्ते में 15 करोड़ जुटा लिये थे। 

    कांतारा का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है, जो इस फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभा रहे हैं। फिल्म की तारीफ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी की है। इनमें कंगना रनोट ने तो इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड्स में भेजने की भी वकालत की। वहीं, विवेक अग्निहोत्री ने इस अद्भुत बताया। 

    दक्षिण फिल्मों का हिंदी में जलवा

    हिंदी बॉक्स ऑफिस पर इस साल कई दक्षिण भारतीय फिल्मों ने सफलता हासिल की है। इनमें कन्नड़ फिल्म केजीएफ 2 भी है, जिसने 432 करोड़ का नेट कलेक्शन सिर्फ हिंदी बेल्ट में किया। इसके अलावा एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर भी हिंदी पट्टी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली फिल्मों में शामिल है, जिसने 270 करोड़ का नेट कलेक्शन सिर्फ हिंदी वर्जन से किया। 

    सबसे ज्यादा प्रभावित कन्नड़ फिल्म कार्तिकेय 2 ने किया था, जिसने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर महज 7 लाख रुपये से शुरुआत की, मगर सिनेमाघरों में सफर पूरा होने तक 30 करोड़ के आसपास कमाई कर चुकी थी। हालांकि, कुछ चर्चित साउथ फिल्में हिंदी बेल्ट में अपना दम नहीं दिखा सकीं। ऐसी फिल्मों में राधे श्याम और विक्रम जैसी फिल्में शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: Rajinikanth On Kantara: फिल्म देख भावुक हुए रजनीकांत ने ऋषभ शेट्टी को किया सलाम, कहा- रोंगटे खड़े कर दिये!