Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dunki Box Office: 10 सालों में Christmas पर आईं 14 फिल्में, 4 रहीं फ्लॉप, शाह रुख की 'डंकी' पर टिकीं निगाहें?

    शाह रुख खान की फिल्म डंकी सिनेमाघरों में पहुंच गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के साथ ट्रेड में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। क्रिसमस और नये साल की छुट्टियों के आसपास रिलीज होने वाली फिल्मों का बिजनेस मिलाजुला रहा है। ऐसे में डंकी क्या गुल खिलाएगी इसका इंतजार है। पठान और जवान की सफलता के बाद ये सवाल और जरूरी हो गया है।

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj VashisthUpdated: Thu, 21 Dec 2023 12:25 PM (IST)
    Hero Image
    डंकी थिएटर्स में रिलीज हो गई है। फोटो- एक्स

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Christmas Box Office: क्रिसमस पर इस साल शाह रुख खान की डंकी और प्रभास की सालार के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है। डंकी सिनेमाघरों में पहुंच गई है, वहीं सालार 22 दिसम्बर को सिनेमाघरों में उतरेगी। दोनों ही इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हैं, जिनको लेकर दर्शकों के साथ ट्रेड में भी जबरदस्त उत्सुकता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पठान और जवान की अभूतपूर्व कामयाबी के बाद डंकी का इंतजार इसलिए भी बढ़ गया है, क्योंकि अगर यह फिल्म भी कमाई के रिकॉर्ड तोड़ती है तो शाह रुख की हैट्रिक हो जाएगी। बॉक्स ऑफिस पर वो ऐसा रिकॉर्ड बना जाएंगे, जिसे तोड़ना नामुमकिन तो नहीं, लेकिन मुश्किल जरूर होगा। 

    बॉलीवुड के लिए कैसी रही क्रिसमस?

    क्रिसमस के आसपास बड़ी फिल्मों को रिलीज करने की बॉलीवुड में परम्परा रही है। क्रिसमस से नये साल की दस्तक तक छुट्टियों का मौहाल सिनेमा बिजनेस के लिए मुफीद रहता है। अगर पिछले 10 सालों में क्रिसमस के आसपास रिलीज हुई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस नतीजे देखें तो डंकी से उम्मीद की जा सकती है। 

    यह भी पढ़ें: Dunki Box Office Prediction: सिनेमाघरों में पहुंची शाह रुख खान की डंकी, क्या टूटेगा 'जवान' का ओपनिंग रिकॉर्ड?

    साल फिल्म रिलीज डेट नेट कलेक्शन (रु. में) बॉक्स ऑफिस रिजल्ट
    2022 सर्कस 23 दिसम्बर 20.85 करोड़ फ्लॉप
    2021 83 24 दिसम्बर 102 करोड़ फ्लॉप
    2020 - - - -
    2019 दबंग 20 दिसम्बर 150 करोड़ औसत
    गुड न्यूज 27 दिसम्बर 201.40 करोड़ हिट
    2018 जीरो 21 दिसम्बर 97.50 करोड़ फ्लॉप
    सिम्बा 28 दिसम्बर 240.22 करोड़ हिट
    2017 टाइगर जिंदा है 22 दिसम्बर 339.16 करोड़ हिट
    2016 दंगल 23 दिसम्बर 387.39 करोड़ सुपर हिट
    2015 दिलवाले 18 दिसम्बर 148 करोड़ हिट
    बाजीराव मस्तानी 18 दिसम्बर 184 करोड़ हिट
    2014

    पीके

    उंगली

    19 दिसम्बर

    26 दिसम्बर

    339.50 करोड़

    5.60 करोड़

    सुपर हिट

    फ्लॉप

    2013 धूम 3 20 दिसम्बर 280.25 करोड़ हिट

    ऊपर दी गई टेबल से स्पष्ट है कि पिछले 10 क्रिसमस और नये साल की छुट्टियों के मौके पर रिलीज हुईं ज्यादातर फिल्में सफल रही हैं। जो फ्लॉप रहीं, उनमें रणवीर सिंह की सर्कस, 83 और शाह रुख खान की जीरो भी शामिल हैं। हालांकि, इन दोनों ही कलाकारों के लिए ये साल अच्छा रहा है। यहां पर गौर करने वाली बात ये है कि जीरो 2018 में क्रिसमस के मौके पर 21 दिसम्बर को ही रिलीज हुई थी।

    पठान और जवान की सफलता का फायदा?

    डंकी के पीछे शाह रुख खान की पिछली दो फिल्मों का ट्रैक रिकॉर्ड भी है, जो इस फिल्म की माउथ पब्लिसिटी में बड़ा योगदान कर रहा है। पूरे साल उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जो माहौल बनाकर रखा, वो डंकी के फेवर में जा सकता है। 

    गुरुवार को रिलीज और सोमवार को क्रिसमस की छुट्टी होने के कारण डंकी को पांच दिन लम्बा ओपनिंग वीकेंड मिलेगा, जो इसके कलेक्शन को मजबूत करेगा। हालांकि, शुक्रवार से सालार भी सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी। अगर प्रभास की फिल्म अच्छी शुरुआत करती है तो डंकी के लिए चुनौती खड़ी हो सकती है। 

    यह भी पढ़ें: Dunki Twitter Review- दर्शकों को आया मजा या हुए बोर? डंकी पर जनता ने सुना दिया अपना फैसला

    डंकी प्रवासी भारतीयों की कहानी है, जो आजीविका के लिए अवैध तरीके से विदेश जाते हैं, मगर वहां रहते हुए अपने देश की कीमत समझ में आती है। राजकुमार हिरानी और शाह रुख पहली बार इस फिल्म में साथ आये हैं। विक्की कौशल, तापसी पन्नू और बमन ईरानी सहायक भूमिकाओं में है।