Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Box Office Report: 'बार्बी' की आंधी को रोकना मुश्किल, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बनी ओपेनहाइमर के लिए मुसीबत

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 08 Aug 2023 09:11 AM (IST)

    Box Office Report बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 और ओह माय गॉड 2 के बीच जल्द ही बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। फिलहाल ओपेनहाइमर और बार्बी बॉक्स ऑफिस पर दो हॉलीवुड फिल्में आपस में टकरा रही हैं। एक तरफ जहां बार्बी बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है तो वहीं रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज के बाद ओपेनहाइमर की कमाई धीमी हो गई।

    Hero Image
    Box Office Report Barbie Cross 8 Thousand Crore Worldwide Oppenheimer Collection Impact/Photo-IMDB

    नई दिल्ली, जेएनएन। Box Office Report: सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन उससे पहले 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', ओपेनहाइमर और बार्बी के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर दे रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक तरफ जहां ग्रेटा गर्विग के निर्देशन में बनी फिल्म बार्बी बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है, तो वहीं आलिया भट्ट-रणवीर सिंह की फिल्म रिलीज के बाद क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' की रफ्तार अब धीरे-धीरे कम हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों का कैसा हाल है, चलिए बिना देरी किये फिल्मों के कलेक्शन पर डालते हैं एक नजर।

    बॉक्स ऑफिस पर 'बार्बी' की रफ्तार को रोकना मुश्किल

    ग्रेटा गर्विग के निर्देशन में बनी 'बार्बी' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। इंडिया में फिल्म का कलेक्शन भले ही स्लो हो, लेकिन वर्ल्डवाइड हर दिन के साथ फिल्म की कमाई बढ़ रही है। इंडिया में मार्गोट रॉबी स्टारर फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन सोमवार को लगभग 37 लाख का बिजनेस किया।

    अब तक फिल्म की इंडिया में टोटल कमाई 42.59 करोड़ तक पहुंची है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन हर दिन के साथ दोगुना बढ़ रहा है। रविवार तक वर्ल्डवाइड बार्बी का टोटल कलेक्शन 7850 तक हुआ था, जबकि सोमवार को फिल्म की टोटल कमाई 8520 तक पहुंच चुकी है। ग्रेटा गर्विग हॉलीवुड की पहली महिला निर्देशक हैं, जिनकी फिल्म ने वर्ल्डवाइड बिलियन में कमाई की है।

    रॉकी और रानी...के आने से गिर रहा है ओपेनहाइमर का कलेक्शन

    अमेरिकी वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर की बायोपिक का दुनियाभर में कलेक्शन भले ही ठीक-ठाक रहा हो, लेकिन इंडियन दर्शकों ने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म को बहुत सराहा और प्यार दिया। इस फिल्म ने इंडिया में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया।

    इंग्लिश के अलावा ओपेनहाइमर को हिंदी भाषा में भी रिलीज किया गया। हालांकि, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज के बाद 'ओपेनहाइमर' की कमाई में गिरावट देखने को मिली।

    18वें दिन सोमवार को ये फिल्म भारत में इंग्लिश भाषा में केवल 1.24 करोड़ और हिंदी में 7 लाख का बिजनेस कर पाई। फिल्म की इंडिया में टोटल कमाई अब तक 115.16 करोड़ पहुंच चुकी है। दुनियाभर में इस फिल्म ने 4570 करोड़ का टोटल बिजनेस किया।

    comedy show banner
    comedy show banner