Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हिंदी सिनेमा में बढ़ रहा सीक्वल का क्रेज! इन हिट फिल्मों के दूसरे पार्ट से हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस

    Updated: Sat, 15 Feb 2025 07:31 PM (IST)

    फिल्म इंडस्ट्री में सीक्वल फिल्मों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। बॉलीवुड हो या फिर साउथ सिनेमा सभी जगह मूवीज के पार्ट पर काम चल रहा है। इस साल भी कई मोस्ट अवेटेड सीक्वल फिल्में (Sequel Movies) रिलीज होंगी। इनमें से कुछ का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। आइए इन तमाम मूवीज की लिस्ट देख लेते हैं।

    Hero Image
    इन अपकमिंग फिल्मों के सीक्वल का लोग कर रहे हैं इंतजार (Photo Credit- IMDB)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा लवर्स अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इन दिनों सीक्वल फिल्मों को ज्यादा सफलता मिलती है। पुष्पा 2 के लाइफ टाइम कलेक्शन के बाद इस बात को पूरी स्पष्टता के साथ कहा जा सकता है। बॉलीवुड में भी आने वाले दिनों में कई सीक्वल फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देंगी, जिनके पहले पार्ट को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म निर्माता का ज्यादा फोकस अब सीक्वल और फ्रेंचाइजी फिल्मोंं को बनाने पर ज्यादा रहता है। इसका कारण है कि ऐसी फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में ज्यादा कामयाब रहती है। इन दिनों यह फॉर्मूला काफी चल भी रहा है। आज बात उन मोस्ट अवेटेड मूवीज के सीक्वल की कर रहे हैं, जिन्हें बनाया जा रहा है।

    इन फिल्मों के बनाए जा रहे हैं सीक्वल

    हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अब मेकर्स सीक्वल फिल्मों से ज्यादा उम्मीद लगाए नजर आते हैं। ऐसा अपकमिंग रिलीज फिल्मों की लिस्ट को देखकर आसानी से कहा जा सकता है। इन दिनों कई फिल्मों के सीक्वल पर काम चल रहा है, जिनमें से कुछ फिल्में तो इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक भी देगी।

    ये भी पढ़ें- 2025 Upcoming Movies: एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होगा नया साल, सिल्वर स्क्रीन पर आएंगे जब ये बड़े स्टार

    इस लिस्ट में कुछ ऐसी मोस्ट अवेटेड फिल्मों के नाम शामिल है, जिनका इंतजार दर्शकों को मूवी अनाउंसमेंट के बाद से ही है। इसमें वेलकम फ्रेंचाइजी की फिल्म वेलकम टू द जंगल का नाम शामिल है, जो इसी साल रिलीज होगी। इस मूवी में अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस जैसे स्टार्स नजर आएंगे। अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की सफल फिल्म सन ऑफ सरदार का भी सीक्वल बनाया जा रहा है। सन ऑफ सरदार 2 को देखने का इंतजार भी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। 

    Photo Credit- Jagran

    दे दे प्यार दे 2 फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। अजय देवगन और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म को 2025 में ही रिलीज किया जाएगा। इसका अपडेट सामने आने के बाद से ही लोगों को इसका इंतजार है। अक्षय कुमार हाउसफुल 5 में भी नजर आएंगे। यह मूवी 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    इसके अलावा, सनी देओल और सुनील शेट्टी स्टारर बॉर्डर फिल्म के सीक्वल की तैयारी भी चल रही है। बॉर्डर 2 अगले साल 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। गदर 2 के बाद अब इसके तीसरे पार्ट पर भी तैयारी चल रही है।कन्नड़ हिट फिल्म कांतारा साल 2022 में रिलीज हुई थी और अब दर्शक इसके दूसरे पार्ट की राह देख रहे हैं। बता दें कि कांतारा 2 को अक्टूबर 2025 में रिलीज किया जाएगा। इतना ही नहीं, कल्कि 2898 का दूसरे भाग पर भी काम चल रहा है। वहीं, रजनीकांत की चर्चित फिल्म जेलर के दूसरे पार्ट जेलर 2 को भी इसी साल रिलीज किया जाएगा। इस तरह की कई अन्य सीक्वल फिल्मों पर भी काम चल रहा है। 

    Photo Credit- Jagran

    बॉलीवुड फिल्मों के लिए महत्वपूर्ण है ये साल

    फिल्मों के सीक्वल के लिए साल 2025 बेहद अहम माना जा रहा है। बॉलीवुड में फ्रेंचाइजी फिल्मों का ज्यादा आना हॉलीवुड मॉडल को भी दर्शाता है। जहां बॉक्स ऑफिस पर फ्रेंचाइजी फिल्मों का बोलबाला रहता है। आगामी दिनों में देखना दिलचस्प होगा कि हिंदी सिनेमा की सीक्वल फिल्में कमाई के मामले में कैसा प्रदर्शन कर पाती है। 

    ये भी पढ़ें- Upcoming Release 2025: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर होगा नया साल, रिलीज होंगी ये टॉप की मूवीज