Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Upcoming Release 2025: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर होगा नया साल, रिलीज होंगी ये टॉप की मूवीज

    Updated: Mon, 30 Dec 2024 08:15 PM (IST)

    सिनेमा लवर्स का मनोरंजन नए साल में भी जारी रहेगा। बड़े पर्दे पर कई बिग स्टार्स की फिल्में उतरेंगी। अगर आपको रोमांटिक और कॉमेडी जोनर की मूवीज देखनी पसंद है तो तैयार हो जाए। दरअसल साल 2025 (Bollywood Upcoming Movies 2025) में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होंगी। इनमें से ज्यादार फिल्मों का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं।

    Hero Image
    साल 2025 में रिलीज होगी बॉलीवुड की कुछ मोस्ट अवेटेड फिल्में (Photo Credit- Instagram, Jagran)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 सिनेमा लवर्स के लिए स्पेशल साबित हो सकता है। नए साल में बॉलीवुड की कई मोस्ट अवेटेड फिल्में सिल्वर स्क्रीन पर आएगी। आमतौर पर लोग कॉमेडी और रोमांटिक जोनर की पिक्चर को ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आपको भी ऐसी मूवीज का इंतजार है तो आने वाला साल आपके लिए बेहद खास साबित हो सकता है। दरअसल, लिस्ट में बॉलीवुड के पॉपुलर सितारों की फिल्मों का नाम शामिल है। नए साल में मनोरंजन जारी रखने के लिए अपकमिंग रिलीज फिल्मों का पूरा कलैंडर जरूर देख लें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साल 2025 में अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे सितारे अपनी सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा, सिनेमाघरों में कई अन्य स्टार्स की रोमांटिक और कॉमेडी जोनर की चर्चित फिल्में भी रिलीज होंगी।

    सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 

    बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्में बनाने के लिए करण जौहर जाने जाते हैं। नए साल में करण के प्रोडक्शन और शशांक खैतान की निर्देशित फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' रिलीज होगी। बता दें कि साल 2024 में फिल्म की घोषणा की गई थी। स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें वरुण धवन, जाह्नवी कपूर की जोड़ी नजर आएगी। ये मूवी रोमांटिक और कॉमेडी बेस्ड होगी। आईएमडीबी के मुताबिक, फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    ये भी पढ़ें- 2025 Upcoming Movies: एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होगा नया साल, सिल्वर स्क्रीन पर आएंगे जब ये बड़े स्टार

    हाउसफुल 5 होगी रिलीज 

    अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 5 (Housefull 5) सिनेमाघरों में दस्तक देगी। साजिद नाडियावाला की हाउसफुल प्रेंचाइजी की पांचवी मूवी का सिनेमा प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, सोनम बाजवा और फरदीन खान जैसे कलाकार नजर आएंगे। रिलीज डेट की बात करें तो यह मूवी 6 जून 2025 को बड़े पर्दे पर उतरेगी। 

    Photo Credit- Instagram

    दे दे प्यार दे 2 फिल्म 

    अजय देवगन और रकुल प्रीत की रोमांटिक फिल्म का पहला पार्ट साल 2019 में आया था। अब सिंघम अगेन के बाद नए साल में अभिनेता दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) में नजर आएंगे। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। एक बार रकुल और अजय की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

    Photo Credit- Instagram

    साल 2025 में ये फिल्में भी होंगी रिलीज 

    नए साल में मनोरंजन जारी रहेगा। दरअसल, साल 2025 में थामा, धड़क 2 और चांद मेरा दिल जैसी फिल्में भी रिलीज होंगी। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से फिलहाल तक पर्दा नहीं उठाया है। 

    ये भी पढ़ें- 2025 में थिएटर से बाहर निकलने की नहीं मिलेगी फुर्सत, एक्शन थ्रिलर से लेकर रोमांस तक फिल्मों को तक, देखें पूरी लिस्ट