Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Batla House Box Office Collection Day 15: John Abraham की फिल्म 100 करोड़ की ओर, लेकिन राह नहीं इतनी आसान

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Fri, 30 Aug 2019 07:07 AM (IST)

    Batla House Box Office Collection Day 15 वीकेंड की शुरुआत होने वाली है और शुक्रवार शनिवार व रविवार को अच्छे कलेक्शन की उम्मीदें जताई जा रही हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Batla House Box Office Collection Day 15: John Abraham की फिल्म 100 करोड़ की ओर, लेकिन राह नहीं इतनी आसान

    नई दिल्ली, जेएनएन। Batla House Box Office Collection Day 15: जॉन अब्राहम और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म बाटला हाउस ठीक प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है। फिल्म 100 करोड़ से कुछ दूरी पर है। फिल्म ने लगभग 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। बाटला हाउस को गुरुवार को दिन लगभग 1 से 2 करोड़ रुपये की कमाई हुई क्योंकि वीक डे था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीकेंड की शुरुआत होने वाली है और शुक्रवार, शनिवार व रविवार को अच्छे कलेक्शन की उम्मीदें जताई जा रही हैं। लेकिन साहो बड़ी चुनौती बनकर आ रही है जिससे फिल्म की कमाई पर असर देखा जा सकता है। बाटला हाउस को शुरुआत से ही चुनौती मिली है क्योंकि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म मिशन मंगल से क्लैश हुआ था। इस कारण फिल्म की कमाई कम रही है और मिशन मंगल बहुत आगे निकल चुकी है। 

    बहरहाल बाटला हाउस 100 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है और कुछ दिनों में यह आंकड़ा पार कर जाएगी। इस वीकेंड दर्शकों के पास तीन बड़ी फिल्में साहो, मिशन मंगल और बाटला हाउस के ऑप्शंस अवेलेबल होंगे।  

    फिल्म बाटला हाउस ने 15.55 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। जॉन अब्राहम और मृणाल ठाकुर स्टारर बाटला हाउस दिल्ली में हुए चर्चित एनकाउंटर पर आधारित फिल्म है। 

    यह भी पढ़ें: Mission Mangal Box Office Collection Day 14: Akshay Kumar की मूवी की ऐसी है रफ्तार

    यह भी पढ़ें: Batla House Box Office Collection Day 14: John Abraham और Mrunal Thakur की मूवी 100 करोड़ से इतना दूर

    (नोट: सभी आंकड़े ट्रेड सूत्रों से लिए गए हैं जिसमें अंतिम बदलाव संभव है)