Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mission Mangal Box Office Collection Day 14: Akshay Kumar की मूवी की ऐसी है रफ्तार

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Thu, 29 Aug 2019 08:19 PM (IST)

    Mission Mangal Box Office Collection Day 14 स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मौके पर रिलीज हुई फिल्म मिशन मंगल ने 11 दिनों में 150 करोड़ का कलेक्शन हासिल क ...और पढ़ें

    Hero Image
    Mission Mangal Box Office Collection Day 14: Akshay Kumar की मूवी की ऐसी है रफ्तार

    नई दिल्ली, जेएनएन। Mission Mangal Box Office Collection Day 14: अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा और विद्या बालन जैसे कलाकारों वाली फिल्म मिशन मंगल की 150 करोड़ के बाद रफ्तार कम हो गई है। वीक डे में फिल्म को कम कमाई हो रही है। फिल्म ने बुधवार को 3.43 करोड़ की कमाई कर कुल कलेक्शन करीब 172 करोड़ रुपये हासिल कर लिया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डायरेक्टर जगन शक्ति की फिल्म मिशन मंगल 200 करोड़ की तरफ धीमी गति से बढ़ रही है। लेकिन अभी 200 करोड़ के आंकड़ो को पार करने में समय लगेगा। फिल्म ने पांच दिनों में 100 करोड़ और 11 दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। फिल्म की कमाई का ग्राफ 150 करोड़ के बाद नीचे आ गया। अगर विदेशों में फिल्म की स्थिति की बात करें तो फिल्म ने 25 अगस्त तक 42.01 करोड़ का आंकड़ा हासिल कर लिया था। 

    फिल्म मिशन मंगल को इस वीकेंड अच्छी कमाई हो सकती है। लेकिन फिल्म के सामने साहो के रूप में चुनौती होगी। साहो बड़े बजट की एक्शन फिल्म है जिसमें बाहुबल प्रभास और श्रद्धा कपूर की अहम भूमिका है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि मिशन मंगल किस प्रकार साहो के सामने कलेक्शन हासिल कर पाती है। 

    यह भी पढ़ें: Disha Patani ने एक के बाद एक शेयर की चार तस्वीरें, लिखा मोटिवेशनल कमेंट

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    When you’re happy and you know it,skip along 💃🏻💃🏻.... So happy and grateful that our film #MissionMangal is being loved ...Thank you 🙏♥️!!

    A post shared by Vidya Balan (@balanvidya) on

    (नोट: सभी आंकड़े ट्रेड सूत्रों से लिए गए हैं जिसमें अंतिम बदलाव संभव है)

    (फोटो क्रेडिट: विद्या बालन इंस्टाग्राम)

    यह भी पढ़ें: Mission Mangal Box Office Collection Day 13: 200 करोड़ की राह नहीं इतनी आसान, साहो से होगी टक्कर