Batla House Box Office Collection Day 12: John Abraham की रफ्तार में आई कमी, 100 करोड़ से इतना दूर
Batla House Box Office Collection Day 12 बाटला हाउस को रिलीज के दिन अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल से टक्कर मिली जिसके कारण कलेक्शन कम रहा।
नई दिल्ली, जेएनएन। Batla House Box Office Collection Day 12: स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मौके पर जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस रिलीज हुई। फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल से हुई जो कलेक्शन के मामले में बहुत आगे निकल चुकी है। वहीं बाटला हाउस भी ठीक प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है और 100 करोड़ की तरफ बढ़ रही है। सोमवार को वीक डे होने के चलते कलेक्शन में कमी रही। फिल्म ने सोमवार को 2.26 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए कुल कलेक्शन 86.04 करोड़ रुपये हासिल कर लिया है।
#BatlaHouse [Week 2] Fri 4.15 cr, Sat 6.58 cr, Sun 7.21 cr, Mon 2.26 cr. Total: ₹ 86.04 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 27, 2019
फिल्म बाटला हाउस 100 करोड़ के करीब है और हो सकता है कि वीकेंड की शुरुआत से पहले फिल्म यह आंकड़ा छू ले। लेकिन इसके बाद ही राहे आसान नहीं होगी क्योंकि इस शुक्रवार रिलीज होगी एक्शन फिल्म साहो। इस फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर अहम भूमिका में हैं। वहीं फिल्म बाटला हाउस को मिशन मंगल से भी अच्छा कॉम्पीटिशन मिल रहा है। ऐसे में फिल्म के लिए वीक डे के साथ-साथ वीकेंड भी महत्वपूर्ण है।
#BatlaHouse biz at a glance...
Week 1: ₹ 65.84 cr [8 days]
Weekend 2: ₹ 17.94 cr
Total: ₹ 83.78 cr
India biz.
HIT.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 26, 2019
पहले सप्ताह फिल्म ने 65.84 करोड़ की अच्छी कमाई की थी। गुरुवार को रिलीज होने के कारण पहला सप्ताह आठ दिनों का रहा। इसके बाद दूसरे सप्ताह में फिल्म की कमाई का ग्राफ बहुत नीचे चला गया और 17.94 करोड़ रुपये हासिल कर सकी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।