Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Baby John Day 5 Collection: 'बेबी जॉन' ने बॉक्स ऑफिस पर मारा यूटर्न, संडे नोटों की हुई झमाझम बारिश

    Updated: Sun, 29 Dec 2024 08:04 PM (IST)

    वरुण धवन (Varun Dhawan) की बेबी जॉन (Baby John) 25 दिसंबर को क्रिसमस को मौके पर रिलीज हुई। पहले दिन 11 करोड़ के करीब फिल्म ने कमाई की। इसके बाद एटली की मूवी बॉक्स ऑफिस पर घटते क्रम में चलती नजर आई। हालांकि अब वीकेंड के बाद वरुण धवन स्टारर फिल्म ने यूटर्न मारा है। आइए जानते हैं कि संडे को फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया।

    Hero Image
    बॉक्स ऑफिस पर पांचवे दिन वरुण धवन की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 में एटली जवान फिल्म लेकर आए थे, बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों को मात दी। इस साल क्रिसमस को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म बेबी जॉन ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इसमें वरुण धवन (Varun Dhawan), कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी जैसे सितारों ने काम किया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन 11.25 करोड़ का कलेक्शन किया। ओपनिंग डे के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट और बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    25 दिसंबर को रिलीज हुई बेबी जॉन (Baby John) उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतरी है। पहले वीकेंड पर मूवी की कमाई में उछाल देखा गया। शनिवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ की कमाई की। इसके बाद अब रविवार के कलेक्शन का आंकड़ा भी सामने आया है। आइए देखते हैं कि संडे टेस्ट में फिल्म पास हो पाई या नहीं।

    बेबी जॉन की पांचवे दीन की कमाई

    वरुण धवन ने फिल्म के प्रमोशन में जमकर मेहनत जरूर की। हालांकि, फिल्म अल्लू अर्जुन की मूवी के 23 या 24वें दिन के कलेक्शन के आसपास जाती भी पहले दिन नजर नहीं आई। बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ की ओपनिंग मिलने के बाद दूसरे दिन फिल्म ने 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद तीसरे दिन भी कमाई में थोड़ी गिरावट हुई और एटली की फिल्म ने 3.65 करोड़ कमाए।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Baby John Box Office Day 4: सलमान खान का कैमियो भी नहीं दिखा पा रहा कमाल, क्या कहते हैं बेबी जॉन के ताजा आंकड़े?

    इसके बाद शनिवार यानी चौथे दिन से वरुण धवन की बेबी जॉन ने यूटर्न मारा। अब एक बार फिर मूवी के कलेक्शन में बढ़ोतरी होने लगी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 3.55 करोड़ (Baby John Day 5 Collection) छाप दिए हैं। संभावना है कि इसमें और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। कुल कलेक्शन की बात करें तो वरुण धवन स्टारर फिल्म ने भारत में 27.45 करोड़ कमा लिए हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म तीसरे सप्ताह तक 100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर पाएगी या नहीं। फिलहाल तो बेबी जॉन को 30 करोड़ का आंकड़ा पार करने में भी एक से दो दिन का समय लग सकता है।

    Photo Credit- Instagram

    किस वजह से बॉक्स ऑफिस पर फंसी बेबी जॉन?

    क्रिसमस पर रिलीज होने का वरुण धवन की बेबी जॉन को जरूर मिला है, लेकिन अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का क्रेज 25 दिन बाद भी कम नहीं हो रहा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि उनकी फिल्म के कारण ऑडियंस बट गई है। जहां फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 15 करोड़ के करीब होना चाहिए था। वहीं, मूवी 11 करोड़ के आंकड़े पर ही सिमटती नजर आई।

    ये भी पढ़ें- Baby John Box Office Collection Day 3: वरुण धवन की फिल्म का क्रेज पड़ा ठंडा, तीसरे दिन में बस इतना हुआ बिजनेस