Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Avatar 2 Box Office: दुनियाभर में 11 हजार करोड़ के पार 'अवतार 2' की कमाई, 2 बिलियन डॉलर मार्क से अब इतनी दूर

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Mon, 02 Jan 2023 04:17 PM (IST)

    Avatar The Way Of Water Box Office Collection Day 17 जेम्स कैमरून की अवतार 2 को सफल रहने के लिए दुनिया की टॉप 5 फिल्मों में शामिल होना होगा या यूं कहें कि 2 बिलियन डॉलर से अधिक राशि जुटानी होगी।

    Hero Image
    Avatar The Way Of Water Box Office Collection Day 17. Photo- Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार द वे ऑफ वाटर का दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन जारी है। नये साल के पहले दिन फिल्म 1 बिलियन डॉलर का जादुई आंकड़ा पार कर चुकी है और भारत में भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। अवतार 2 भारत में दूसरी सबसे सफल हॉलीवुड फिल्म बनने के रास्ते पर है। वहीं, वर्ल्डवाइड यह फिल्म कामयाबी के आधे रास्ते में पहुंच चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिनेमाघरों में 17 दिन गुजार चुकी अवतार 2 ने दुनियाभर में 1.3 बिलियन डॉलर (लगभग 11,418 करोड़ रुपये) का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं, भारत में फिल्म 413 करोड़ यानी लगभग का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।जेम्स कैमरून ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अवतार 2 को ब्रेक ईवन होने के लिए कम से कम 2 बिलियन डॉलर की कमाई करनी होगी। इस लिहाज से फिल्म अभी आधा रास्ता ही तय कर सकी है।

    14वीं सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म

    दुनिया में सिर्फ पांच फिल्में ऐसी हैं, जिनकी कमाई 2 बिलियन डॉलर से ऊपर रही है। इनमें पहले स्थान पर अवतार है, जो पिछले साल दोबारा रिलीज के बाद 2.9 बिलियन डॉलर ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। 2.7 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर एवेंजर्स एंडगेम है।

    यह भी पढ़ें: Cirkus Collection Day 10- 'दृश्यम 2' के सामने पिट गई रोहित शेट्टी की 'सर्कस', 10 दिन में कमाए सिर्फ इतने रुपये

    2.2 बिलियन डॉलर कमाकर टाइटैनिक दुनिया की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इस फिल्म के निर्देशक भी जेम्स कैमरून ही हैं। अवतार पहली बार 2009 में रिलीज हुई थी। इसके बाद फिल्म चीन में रिलीज हुई थी। पिछले साल फिल्म दुनिया के कुछ देशों में दोबारा रिलीज की गयी थी, जिनमें भारत भी एक था। 

    चौथे और पांचवें स्थानों पर स्टार वार्स- एपिसोड 7 द फोर्स अवेकंस (2,069,521,700 डॉलर) और एवेंजर्स इनफिनिटी वार (2,048,359,754 डॉलर) हैं। बॉक्स ऑफिस मोजो के मुताबिक, 1.39 बिलियन डॉलर के साथ अवतार 2 अभी दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 14वें स्थान पर है। कुल 46 फिल्में ऐसी हैं, जिनकी कमाई एक बिलियन डॉलर से अधिक और 2 बिलियन डॉलर से कम रही थी।

    अवतार 2 के सामने सर्कस भी पड़ी कमजोर

    अवतार द वे ऑफ वाटर, 16 दिसम्बर को दुनिया के दूसरे देशों के साथ भारत में भी रिलीज हुई थी। देश में यह अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में उतारी गयी है। अवतार 2 का अंग्रेजी वर्जन सबसे अधिक कमाई कर रहा है। इसके बाद हिंदी वर्जन से कमाई हो रही है। अवतार के सामने कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हुई। 23 सितम्बर को रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की सर्कस आयी, मगर यह फिल्म बुरी तरह पिट गयी। अवतार की आंधी में सर्कस बॉक्स ऑफिस पर उखड़ गयी। पिछले एक दशक में रोहित के करियर की यह पहली बड़ी असफलता है। 

    यह भी पढ़ें: Avatar 2 Box Office Collection- नए साल पर कायम है 'अवतार 2' का रिकॉर्ड तोड़ जलवा, तोड़ा 'दृश्यम 2' का रिकॉर्ड