Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yo Yo Honey Singh 2012-14 के बीच ड्रग्स व शराब के नशे में गए थे डूब, बाइपोलर और साइकोटिक बीमारी से भी थे पीड़ित

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 23 Apr 2023 03:38 PM (IST)

    Yo Yo Honey Singh शहनाज गिल से बातचीत करते हुए यो यो हनी सिंह ने खुलासा किया कि उन्हें काम पर वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है और वह काफी उत्साहित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह लगातार काम कर रहे हैं।

    Hero Image
    Yo Yo Honey Singh: यो यो हनी सिंह की घर वापसी हो गई है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Yo Yo Honey Singh: गायक यो यो हनी सिंह का एल्बम हनी 3 हाल ही में रिलीज हुआ है। अब वे इसका प्रमोशन जमकर कर रहे हैं। इस बीच उन्हें शहनाज गिल के शो देसी वाइव्स में देखा गया है। इस अवसर पर हनी सिंह ने कई नए खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि सन 2012 से 2022 के बीच वह कहां थे। इसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हनी सिंह शहनाज गिल के साथ चैट शो देसी वाइब्स पर नजर आये हैं

    यो यो हनी सिंह का नया गाना नागन रिलीज हुआ है। शहनाज गिल इन दिनों अपने चैट शो देसी वाइब्स को होस्ट करती नजर आती हैं। यह कुछ ही महीनों में काफी पॉपुलर हुआ है। इस पर अब उनसे बातचीत करने हनी सिंह आए हैं। इसके पहले इस शो पर राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल, रकुलप्रीत सिंह और शाहिद कपूर जैसे कलाकार पहुंच चुके हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

    यो यो हनी सिंह बहुत ज्यादा ड्रग्स और शराब का सेवन करने लगे थे

    यो यो हनी सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने करियर के पीक के दौरान ब्रेक लिया था। इस बारे में बताते हुए वे कहते हैं, '2012 से 2014 तक मैंने बहुत ज्यादा ड्रग्स और शराब का सेवन करना शुरू कर दिया था जो कि बहुत-बहुत खराब था। मैं यह बहुत बड़े पैमाने पर कर रहा था। मुझे इस बात की भनक तब लगी, जब मैं शाह रुख खान के साथ अमेरिका में टूर कर था।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

    सिंगर को साइकॉटिक सिम्टम्स और बाइपोलर डिसऑर्डर भी हो गया था डायग्नोज

    हनी सिंह आगे कहते हैं, 'इंडिया रॉकस्टार नामक मेरा एक शो था जो कि स्टार प्लस पर आता था। मैंने उस पर डेढ़ वर्ष काम किया था लेकिन जब शो शुरू हुआ तब मुझे साइकॉटिक सिम्टम्स और बाइपोलर डिसऑर्डर डायग्नोज हो गया। यह व्यक्ति को तब होता है जब वह बहुत घातक स्टेज पर पहुंच जाता है। डॉक्टर तो दो से ढाई वर्ष लगे मेरी चीजों को समझने में। इसके बाद साढ़े 6-7 साल लगे मुझे इससे उबरने मैं। अब मैं ठीक हूं। मुझे कोई सिमटम नहीं है। मैंने दोबारा काम करना शुरू कर दिया है। जी हां, मेरा वजन बढ़ गया है क्योंकि मैं दवाइयां लेता हूं लेकिन मैं फिटनेस पर काम कर रहा हूं।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)

    शहनाज गिल किसी का भाई किसी की जान में नजर आई है

    हनी सिंह ने यह भी कहा कि बुरा दौर में उनके पेरेंट्स और बहन ने उनकी बहुत सहायता की। शहनाज गिल हाल ही में, किसी का भाई किसी की जान में नजर आई है। अब वह जल्द रिया कपूर की फिल्म में नजर आने वाली है।

    comedy show banner
    comedy show banner