Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yo Yo Honey Singh की जिंदगी पर डॉक्युमेंट्री ला रहीं ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा, नेटफ्लिक्स ने किया एलान

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Thu, 16 Mar 2023 12:18 PM (IST)

    Yo Yo Honey Singh Documentary On Netflix यो यो हनी सिंह पंजाबी रैप गीतों के साथ बॉलीवुड गानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई चार्टबस्टर गाने दिये हैं। इसके साथ हनी अपने निजी जीवन को लेकर भी खबरों में रहे हैं।

    Hero Image
    Yo Yo Honey Singh Announces His Documentary On Netflix. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Oscar winner Guneet Monga Documentary On Yo Yo Honey Singh: फिल्मकार गुनीत मोंगा इन दिनों अपनी ऑस्कर जीत के लिए खबरों में हैं। उनकी डॉक्युमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। यह डॉक्युमेंट्री नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गयी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस ऐतिहासिक कामयाबी के बीच नेटफ्लिक्स ने गुनीत के साथ अपनी अगली डॉक्युमेंट्री का एलान कर दिया है। अहम बात यह है कि यह डॉक्युमेंट्री पंजाबी रैपर यो यो हनी सिंह की बायोपिक है। इसका निर्देशन मोजेज सिंह कर रहे हैं। अचिन जैन सह निर्माता हैं।

    डॉक्युमेंट्री की घोषणा बुधवार को हनी सिंह के 40वें जन्मदिन के मौके पर टीजर के साथ की गयी थी। वीडियो में हनी रैप गाकर इसकी घोषणा करते नजर आ रहे हैं। हनी सिंह कहते हैं- ये जो मेरी जिंदगी ऊपर वाले ने बनायी है और इसमें जो गहराई है, जिसने मुझे आज खुद की याद दिलायी है, कुछ यही बातें मैंने बतलायी हैं, गुल्लक तोड़ दी मैंने अपनी, आदत छोड़ दी मैंने अपनी, मत बोलना अब हनी बीमार है, मेरी डॉक्युमेंट्री तैयार है, होंगी कुछ ट्रिक्स, कमिंग सून ऑन नेटफ्लिक्स।

    वीडियो में हनी सिंह के क्लोज शॉट्स के अलावा उनके लाइव कंसर्ट और अवॉर्ड्स के दृश्य शामिल किये गये हैं। उम्मीद की जा रही है कि डॉक्युमेंट्री में उनकी जिंदगी के कई अनछुए पहलुओं पर भी रोशनी डाली जाएगी।

    डॉक्युमेंट्री के बारे में निर्देशक मोजेज सिंह ने कहा, "यह मेरी पहली डॉक्युमेंट्री फिल्म है। हनी सिंह एक असाधारण रूप से दिलचस्प व्यक्ति हैं। उन्होंने अपने जीवन की कहानी दिखाने के लिए मुझ पर भरोसा किया, इसके लिए मैं उनका आभारी हूं।''

    निर्देशक मोजेज सिंह के साथ हनी सिंह। फोटो- टीम मोजेज।

    एल्बम के अलावा फिल्मों के लिए भी गाये गाने

    पंजाबी पॉप की लोकप्रियता बढ़ाने में हनी सिंह का बड़ा योगदान माना जाता है। उनके कई रैप सॉन्ग ने रिकॉर्ड बनाये हैं। हनी ने बॉलीवुड में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत शकल पे मत जा फिल्म से की थी। कई फिल्मों में उनके गानों को इस्तेमाल किया गया। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

    हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों की बात करें तो 2022 की भूल भुलैया 2 में उन्होंने दे ताली गाने को आवाज दी थी। इस साल आयी अक्षय कुमार की सेल्फी में उनका गाया गाना कुड़ी चमकीली काफी लोकप्रिय रहा। अब सलमान खान की आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान में हनी सिंह की आवाज सुनायी देगी। इस फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद दे रहे हैं। 

    घरेलू हिंसा के लगे आरोप

    हनी सिंह अपने वैवाहिक जीवन में उथलपुथल को लेकर भी खबरों में रहे हैं। पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाये थे, जिन पर अदालत ने नोटिस जारी करके हनी सिंह का जवाब तलब किया था। आरोपों का नकारते हुए जवाब में हनी सिंह ने कहा था कि वो इससे दुखी हैं।

    यह भी पढ़ें: Netflix New Seasons Video- दिल्ली क्राइम और शी समेत नेटफ्लिक्स ने किया इन पांच वेब सीरीज के तीसरे सीजन का एलान