विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Honey Singh: रैपर हनी सिंह का छलका दर्द, बोले- बुरे समय में इन बॉलीवुड सितारों ने थामा था हाथ

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Mon, 16 Jan 2023 12:04 PM (IST)

Honey Singh रैपर हनी सिंह ने फैंस के दिलों में अपनी एक जगह बनाई है। हालांकि एक लम्बे समय के ...और पढ़ें

Honey Singh Remember His Bad Days Rapper Says Deepika Padukone Suggest Him Doctor. Photo Credit
Honey Singh Remember His Bad Days Rapper Says Deepika Padukone Suggest Him Doctor. Photo Credit

नई दिल्ली, जेएनएन। Rapper Honey Singh: हनी सिंह फिल्म जगत के सबसे विवादित रैपर माने जाते हैं। उनके पुराने गानों पर आज भी लोग बड़े चाव से डांस करते हैं। कभी सफलता के सांतवें आसमान को छूने वाले हनी सिंह अचानक ही इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। साल 2014 में उनकी 'देसी कलाकार' एल्बम रिलीज हुई, लेकिन इसके बाद वह कहीं नजर नहीं आए। रैपर हनी सिंह कुछ सालों तक सिर्फ इंडस्ट्री से ही नदारद नहीं रहे, बल्कि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में ही कई उतार-चढ़ाव देखें। अब रैपर इंडस्ट्री में एक बार फिर से वापसी तो कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने उस समय को याद किया जब वह अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे थे और इंडस्ट्री के कुछ सितारों ने उनकी मदद की थी।

हनी सिंह ने सुनाई अपने बुरे समय की दास्तान

हनी सिंह जब इंडस्ट्री से अचानक गायब हुए उस समय को याद करते हुए उनका दर्द छलक गया। रैपर ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें इंडस्ट्री में किस-किस सितारे से सपोर्ट मिला। हनी सिंह ने कहा, 'सबने बहुत सपोर्ट किया है। जब मैं बिलकुल खराब समय में था और कुछ समझ नहीं आ रहा था क्या करूं और किस डॉक्टर के पास जाऊं। तो उस समय में दीपिका पादुकोण ने मेरी बहुत मदद की। दीपिका भी मेंटल प्रॉब्लम से गुजर चुकी हैं। उन्हें लगा मेरी प्रॉब्लम उनकी जैसी है। मेरा केस बहुत ज्यादा सीरियस था। उस दौरान दीपिका पादुकोण ने मेरे परिवार को दिल्ली में एक डॉक्टर सजेस्ट किया। मैं इलाज के लिए उन्हीं डॉक्टर के पास गया'।

शाह रुख खान और अक्षय भी मदद के लिए आए आगे

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए हनी सिंह ने कहा, 'दीपिका पादुकोण के अलावा शाह रुख खान और अक्षय पाजी का भी काफी सपोर्ट रहा। अक्षय पाजी का अक्सर फोन आता था, लेकिन मैं फोन पर बात नहीं करता था। मैंने पांच साल किसी से भी फोन पर बात नहीं की। 3 साल तक मैंने टीवी भी नहीं देखा। जिस तरह की जानकारी टीवी पर दी जा रही थी, वह मुझे ट्रिगर कर रही थीं। हनी सिंह के इंडस्ट्री से अचानक नदारद होने के बाद उनके करियर पर भी काफी असर पड़ा, जिसके जवाब में रैपर ने कहा, 'मुझे काम से लेना देना नहीं है, मजदूर आदमी हूं, दोबारा चीजें खड़ी कर लूंगा'।

इंडस्ट्री में अपनी आवाज का जादू चलाने के लिए तैयार हैं हनी सिंह

हनी सिंह ने इंडस्ट्री में एक लम्बे समय बाद 'मखना' गाने से वापसी की। इस दौरान न सिर्फ उनका वजन बढ़ा हुआ नजर आया, बल्कि उनका हेयर स्टाइल भी बदला-बदला दिखाई दिया। अब हनी सिंह जल्द ही अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' और सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' में गाना गाते हुए नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Honey Singh On Uorfi Javed: हनी सिंह ने की उर्फी जावेद की तारीफ, कहा- देश की लड़कियों को लेनी चाहिए प्रेरणा

यह भी पढ़ें: Honey Singh: टीना थदानी को रिझाने के लिए हनी सिंह को करना पड़ा था यह काम, दुबई में हुई थी पहली मुलाकात