Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yaariyaan फेम एक्टर Himansh Kohli ने बताया क्यों इतने सिंपल लुक के साथ मंदिर में की शादी, बोले- 'मुंबई जाना है'

    Updated: Fri, 15 Nov 2024 11:07 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर हिमांश कोहली (Himansh Kohli wedding pictures) ने 12 नवंबर को दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में शादी कर ली। एक्टर की पत्नी का नाम विनी कालरा है और वो साइंटिस्ट हैं। ये शादी क्यों इतनी सिंपल थी। उन्होंने शादी में ज्यादा मेहमानों को क्यों नहीं बुलाया? इन सभी बातों का जवाब हिमांश कोहली ने एक इंटरव्यू में दिया है।

    Hero Image
    हिमांश कोहली ने बताया क्यों मंदिर में की शादी

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। एक्टर हिमांश कोहली ने 12 नवंबर, 2024 को बड़े ही सादे तरीके से विनी कालरा के साथ शादी कर ली। ये एक अरेंज मैरिज सेटअप था और शादी एक मंदिर में हुआ थी। शादी के बाद एक्टर ने खुद इसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी जिसमें दोनों पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैसे हुई थी विनी और हिमांश की मुलाकात?

    अब एक इंटरव्यू में हिमांश ने अपनी पत्नी विनी और इस शादी को लेकर कई सारी बाते कीं। एक्टर ने ये भी बताया कि दोनों की मुलाकात कैसे हुई थी। अपनी इंटीमेट वेडिंग पर बात करते हुए हिमांश ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बताया कि वह विनी से फरवरी 2024 में मिले थे। वह अपने माता-पिता के साथ यूएसए से अपने होमटाउन कटनी, मध्य प्रदेश आई थीं। वह एक साइंटिस्ट हैं जो पिछले आठ सालों से अमेरिका में काम कर रही हैं। दोनों काफी अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं और इसलिए उनके पास डिस्कस करने के लिए काफी सारी चीजें हैं।

    यह भी पढ़ें: Himansh Kohli Wedding: मंदिर में संपन्न हुई हिमांश कोहली की शादी, माथे पर चूमकर दुल्हन पर लुटाया प्यार

    क्यों लिया मंदिर में शादी करने का फैसला?

    हिमांश ने कहा, “विनी सभी रीति-रिवाजों के साथ एक इंटीमेट वेडिंग चाहती थीं और मैं भी। हम दोनों राधा-कृष्ण भक्त हैं, इसलिए हमने दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में शादी करने का फैसला किया। विनी अब मुंबई शिफ्ट हो जाएंगी। मैंने हाल ही में मुंबई में एक नया घर खरीदा है। विनी और मैं भगवान के आशीर्वाद से इस नए फेज की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हैं। मुझे अभी दिल्ली में काम है। इसके बाद मैं भी मुंबई लौट जाउंगा। हम जल्द ही मुंबई में एक रिसेप्शन प्लान कर रहे हैं।"

    नेहा कक्कड़ को कर चुके हैं डेट

    बता दें कि इससे पहले साल 2014 से 2018 के बीच हिमांश सिंगर नेहा कक्कड़ को डेट कर रहे थे। हालांकि बाद में इनका ब्रेकअप हो गया। नेहा ने रिलेशनशिप में मूव ऑन करते हुए रोहनप्रीत से शादी कर ली। एक इंटरव्यू में हिमांश ने बताया था कि अलग होने का फैसला नेहा का था जबकि इस रिलेशन में सब उन्हें विलेन मान रहे थे।

    यह भी पढ़ें: शादी करने वाले हैं नेहा कक्कड़ के Ex ब्वॉयफ्रेंड Himansh Kohli, छुपाके रखा होने वाली दुल्हन का नाम