Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Women's Day 2024: आलिया भट्ट से अर्जुन कपूर तक, महिला दिवस पर इन सितारों ने दी शुभकामनाएं

    Updated: Fri, 08 Mar 2024 03:03 PM (IST)

    आज 8 मार्च को दुनियाभर में इंटरनेशनल विमेंस डे मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर हर कोई महिलाओं को इस दिन की शुभकामनाएं दे रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी कहां पीछे रहने वाले थे। अर्जुन कपूर आलिया भट्ट और शिल्पा शेट्टी से लेकर कई सितारों ने सोशल मीडिया पर इस खास दिन की शुभकामनाएं दी हैं।

    Hero Image
    सेलेब्स ने दी इंटरनेशनल विमेंस डे की बधाई (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में आज 8 मार्च को International Women's Day मनाया जा रहा है। यह खास दिन महिलाओं को समर्पित है। महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और उनको उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल इंटरनेशनल विमेंस डे मनाया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस खास दिन पर रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन कपूर, काजोल और शिल्पा शेट्टी से लेकर कई मशहूर हस्तियों ने इंटरनेशनल विमेंस डे की शुभकामनाएं दी हैं।

    यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna ने चुराई 'ब्वॉयफ्रेंड' Vijay Deverakonda की ये चीज? तस्वीर देख सातवें आसमान पर पहुंचे फैंस

    महिला के पीछे एक सुरक्षित पुरुष

    रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर महिला दिवस के मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर की और लिखा, 'हर महिला के पीछे एक सुरक्षित पुरुष होता है, जो उसे चमकने देता है। इस महिला दिवस पर मैं उन सभी पुरुषों की सराहना करना चाहूंगी, जो मेरे घर से लेकर अपने जीवन में महिलाओं का जश्न मनाते हैं। मैं बेहद भाग्यशाली हूं कि मैं मजबूत निस्वार्थ लोगों से घिरी हुई हूं। हर चीज के लिए धन्यवाद और यहां आप सभी प्यारी महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

    काजोल ने खास तरह से दी शुभकामनाएं

    काजोल ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर हुए महिला दिवस और महा शिवरात्रि दोनों की शुभकामनाएं दी और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

    जैकी भगनानी ने ऐसे किया विश

    जैकी भगनानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन लिखा, 'महिला दिवस पर, मैं अपने जीवन की उन सभी खूबसूरत महिलाओं का जश्न मनाना चाहता हूं, जो मुझे प्रेरित करती हैं और मुझे एक मजबूत और बेहतर इंसान बनने में मदद करती हैं'।

    View this post on Instagram

    A post shared by JACKKY BHAGNANI (@jackkybhagnani)

    अर्जुन कपूर ने दी शुभकामनाएं

    अर्जुन कपूर ने महिला दिवस पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देने के लिए एक खास पोस्ट किया। अर्जुन के पोस्ट में लिखा था, 'कैसे जान सकते हैं कि फैसला सही है, अगर वह किसी महिला ने एप्रूव्ड किया हो'।

    शिल्पा ने लिखा ये मैसेज

    शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर महिला दिवस के मौके पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'पुलों का निर्माण, बाधाओं को तोड़ना। हर महिला, हर कहानी, हर आवाज मायने रखती है। समावेशन हमारे साथ शुरू होता है। यहां महिलाएं बदलाव ला रही हैं और सभी को गले लगा रही हैं'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    आलिया भट्ट ने दिखाई खास तस्वीर

    आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर रेड दिल की एक तस्वीर शेयर की है और उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरी छोटी वुमन ने इसे मेरे लिए बनाया और मैं इसे आप सभी के साथ शेयर करती हूं। महिला दिवस की शुभकामनाएं। आज और अपने पूरे जीवन के हर दिन का जश्न मनाने के लिए एक मिनट का समय निकालें'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

    यह भी पढ़ें: हिंदी सिनेमा की पहली पॉप्युलर फीमेल कॉप Hema Malini ने इस फिल्म में निभाया था इंस्पेक्टर का किरदार

    comedy show banner
    comedy show banner