Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंदी सिनेमा की पहली पॉप्युलर फीमेल कॉप Hema Malini ने इस फिल्म में निभाया था इंस्पेक्टर का किरदार

    Updated: Thu, 07 Mar 2024 10:04 PM (IST)

    इस विमेंस डे (International Womens Day) के मौके पर हम आपके हिंदी सिनेमा की उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने पर्दे पर पहली बार पुलिस वाली का रोल निभाया था। हेमा मालिनी (Hema Malini) जिसे ड्रीम गर्ल कहा जाता है। उन्होंने पर्दे पर पहली बार वर्दी पहनी। साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म अंधा कानून में इंस्पेक्टर शांति का दमदार किरदार निभाया था।

    Hero Image
    International Women's Day 2024 (Photo Credit X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वक्त के साथ चीजें और इंसान खुद ब खुद बदल जाते हैं। ये कहावता काफी हद तक सही है। फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी बदलाव हुए है। एक दौर था जब फिल्मों में पुलिस का किरदार हीरो को मिलता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। एक्टर के अलावा एक्ट्रेसेज भी ये रोल निभाती नजर आती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर सबसे पहले पुलिस की वर्दी किस एक्ट्रेस ने पहनी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तो चलिए इस विमेंस डे (International Women's Day) के मौके पर हम आपके उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने पर्दे पर पहली बार पुलिस वाली का रोल निभाया था। तो वहीं कुछ आज से जमाने की ऐसी भी अभिनेत्रियां हैं जो ये किरदार पहली बार निभाती नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें- Women’s Day Special: महिला सशक्तिकरण पर बनी ये 7 डॉक्युमेंट्री फिल्में जो हर औरत को जरूर देखनी चाहिए

    हेमा मालिनी 

    हेमा मालिनी (Hema Malini) जिसे ड्रीम गर्ल कहा जाता है। उन्होंने पर्दे पर पहली बार वर्दी पहनी। साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म अंधा कानून में इंस्पेक्टर शांति का दमदार किरदार निभाया था। इस रोल में हेमा ने अपने ग्लैमरस लुक को पीछे छोड़ते हुए एक पुलिस किरादार को निभाया था। हेमा के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत भी है। फिल्म में उन्हें अपने ही भाई को गिरफ्तार करता हुआ दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन राम राव ने किया था।

    रेखा

    दूसरे नंबर पर रेखा (Rekha)  का नाम सामने आता है। रेखा को फिल्मों में चुलबुली के किरदारों से जाना जाता था, लेकिन जब उन्होंने 'इंसाफ की आवाज' और 'फूल बने अंगारे' में पुलिस काफी का रोल निभाया तो दर्शक उनके फैन हो गए।  

    डिंपल कपाड़िया

     रेखा के बाद अगर किसी का नाम आता है तो वो हैं डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia)। एक्ट्रेस ने जख्‍मी औरत फिल्म में किरण दत्त पुलिस अफसर का रोल निभाया था। फिल्‍म की कहानी किरण दत्त  की है, जिसके साथ छह बदमाश दुष्कर्म करते हैं, जिसे कानून से कोई मदद नहीं मिलती। इसके बाद खुद दोषियों को सजा देती हैं। 

    आने वाली पर्दे की लेडी सिंघम

    काजोल

    काजोल (Kajol) अब जल्द पुलिस की वर्दी में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दो पत्ती' को लेकर चर्चा में है, जिसमें वह एक महिला पुलिस ऑफिसर की भूमिका में होंगी। 

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पहली बार पुलिस के रोल में नजर आने वाली हैं। डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit shetty) की फिल्म 'सिंघम अगेन' से दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम के किरदार में दिखाई देंगी।

    यह भी पढ़ें- Women's Day 2024: महिलाओं से जुड़ी दमदार कहानियां कहती हैं ये फिल्में, सब्जेक्ट ऐसा जिसने बदला समाज का नजरिया

    comedy show banner
    comedy show banner