Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानिए, किन 10 हीरोइनों को डेट कर चुके हैं Salman Khan, पढ़ें पूरी कहानी

    Why salman khan not getting married सलमान इन दिनों अपनी फिल्म भारत के अलावा सेरोगेसी की खबरों को लेकर भी छाए हुए हैं।

    By Nazneen AhmedEdited By: Updated: Sat, 11 May 2019 07:08 AM (IST)
    जानिए, किन 10 हीरोइनों को डेट कर चुके हैं Salman Khan, पढ़ें पूरी कहानी

    नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान खान(Salman Khan) बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं जो किसी ना किसी पंगे की वजह सुर्खियों में छाए रहते हैं। सलमान का गुस्सा कितना खतरनाक है इस बात से पूरी इंडस्ट्री वाक़िफ है। सेलेब्स को कई मौकों पर सलमान के गुस्से का सामना करना पड़ा है। लेकिन वो कहते हैं ना हर एक शख्स के अंदर कई किरदार छुपे होते हैं। ऐसा ही कुछ सलमान के साथ भी है। सलमान जितने गुस्सैल और दबंग हैं उनका दिल उतना ही नर्म है। सलमान को जितना गुस्सा आता है उतने ही वो इमोश्नल भी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक्टिंग के अलावा भी भाई के अंदर एक ऐसी क्वालिटी है जो उन्हें खास बनाती है और वो है उनका बच्चों के लिए प्यार। सलमान को बच्चों से कितना लगाव है ये बात किसी से छुपी नहीं है। यही वजह है कि सलमान अब सेरोगेसी के जरिए पिता बनने पर विचार कर रहे हैं। एक अंग्रेजी वेबासइट में छपी खबर के मुताबिक सलमान अब पिता बनना चाहते हैं। इसलिए वो सेरोगेसी पर विचार कर रहे हैं। हालांकि सलमान या उनकी टीम की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो भाई के फैंस किए लिए ये जरूर गुडा न्यूज है।

    अब इन सब खबरों के बीच एक सवाल है जो सलमान के साथ हमेशा जुड़ा रहता है, और वो सवाल है कि समलान शादी कब करेंगे? सलमान जहां भी जाते हैं उनसे ये सवाल जरूर किया जाता है। लेकिन हर बार वो किसी ना किसी तरह इस सवाल को टाल देते हैं। अब अगर सलमान शादी किए बिना ही पिता बनते हैं तो इस बात की उम्मीद कम है कि वो अब शादी करेंगे। सलमान की जिंदगी में कई लड़कियां आईं लेकिन सबके साथ किसी ना किसी वजह से उनका ब्रेकअप हो गया है। फिलहाल उनका नाम यूलिया वंतूर के साथ जुड़ा हुआ है। लेकिन इससे पहले किस-किस के साथ सलमान का नाम जुड़ चुका है ये हम आपको बताते हैं :

    संगीता बिजलानी से जुड़ चुका है नाम : सलमान का पहला प्यार संगीता बिजलानी को ही माना जाता है। एक समय था जब इनके बीच बढ़ती नजदीकियों के चलते बात शादी तक पहुंच गई थी। लेकिन फिर दोनों किसी वजह से अलग हो गए। दोनों आज भी जब भी मिलते हैं तो अच्छे दोस्त की तरह मिलते हैं।

    सोमी अली : कराची में पैदा हुई सोमी अली सलमान से इतना प्यार करती थी कि छोटी सी उम्र में ही वो उनसे मिलने मुंबई आ गई थी। सलमान के साथ रिश्ते को लेकर सोमी अली का कहना है कि वो और सलमान अच्छे दोस्त हैं। लेकिन एक वक्त था जब दोनों के डेट करने की चर्चा थी।

    ऐश्वर्या राय : ऐश्वर्या राय के साथ सलमान का नाम लबे समय तक जुड़ा था। दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से करीब आए थे। लेकिन बाद में सलमान के गुस्से की वजह से ही दोनों अलग हो गए। सलमान ऐश्वर्या से शादी भी करना चाहते थे लेकिन ये हो नहीं पाया। अब ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की बहू हैं। उन्होंने बाद में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी।

    क्लॉडिया सिएस्ला : क्लॉडिया सिएस्ला एक मॉडल हैं। ये भी सलमान खान की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला था।

    स्नेहा उलाल : स्नेहा उलाल ने फिल्म ‘लकी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।  फिल्म तो ज्यादा नहीं चली लेकिन सलमान और स्नेहा की लव स्टोरी चल पड़ी। स्नेहा का चेहरा ऐश्वर्या राय से काफी मिलता था। कहा जाता था कि इसलिए सलमान उनसे प्यार करने लगे थे।

    डेजी शाह : डेजी शाह को सलमान खान ने अपनी फिल्म में ही लॉन्च किया था। फिल्म ‘जय हो’ के सेट पर दोनों करीब आए थे। जिसके बाद दोनों के अफयेर की चर्चा भी सामने आई थीं। हालांकि बाद में इन चर्चाओं पर विराम लग गया।

    जरीन खान : जरीन खान को फिल्म इंडस्ट्री में लाने का श्रेय सलमान खान को ही जाता है। फिल्म 'वीर' से दोनों में नजदीकियां देखी गई थीं। जिसके बाद दोनों के डेट करने की चर्चा आई थीं। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए।

    महक चहल : 'वॉन्टेड' में महक चहल सलमान खान के साथ नजर आई थीं इसके बाद ये खबरें सामने आईं कि महर और सलमान एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    कटरीना कैफ : फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ से सलमान और कटरीना के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। इनके रिश्ते के बारे में भी कहा जाता है कि सलमान के गुस्से की वजह से ही दोनों अलग हो गए। इसके बाद कटरीना ने रणबीर को डेट करना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में उनसे भी ब्रेकअप हो गया।

    यूलिया वंतूर : फिलहाल सलमान और यूलिया वंतूर को लेकर काफी समय से चर्चा की जा रही है। उन्हें सलमान खान की गर्लफ्रेंड बताया जाता है। लेकिन सलमान खान अभी तक इनसे भी शादी को लेकर मन नहीं बना पाए हैं। अब देखना होगा कि क्या सलमान इस साल शादी का मन बनाएंगे या कुंवारे ही रहेंगे।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप