Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Salman khan Surrogacy : करण, एकता समेत ये सितारे भी बन चुके हैं बिना शादी के पेरेंट्स

    Salman khan opting Surrogacy सलमान खान को चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है। दबंग खान सेरोगसी के जरिए पिता बनने पर विचार कर रहे हैं।

    By Nazneen AhmedEdited By: Updated: Thu, 09 May 2019 05:17 PM (IST)
    Salman khan Surrogacy : करण, एकता समेत ये सितारे भी बन चुके हैं बिना शादी के पेरेंट्स

    नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान खान (Salman Khan) को चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है। सलमान खान शादी कब करेंगे ये तो पता नहीं लेकिन वो पिता बनने पर जरूर विचार कर रहे हैं। जी हां, एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक सलमान खान सेरोगेसी के जरिए पिता बनने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि सलमान या उनकी टीम की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन अगर सलमान खान सेरोगेसी के जरिए पिता बनते हैं तो वो पहले ऐसे सितारे नहीं होंगे जो बिना शादी के सेरोगेसी से पिता बनेंगे। उनसे पहले भी कई सितारे सेरोगेसी से पेरेंट बन चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें, कौन हैं वो स्टार्स

    सुष्मिता सेन : बॉलीवुड में जब में बच्चों को गोद लेने का जिक्र आता है, सुष्मिता का नाम सबसे पहले गिना जाता है। मिस यूनीवर्स रहीं मशूहर एक्ट्रे स सुष्मिता सेन भी सिंगल मदर हैं। जब सुष्मिता 25 साल की थीं तब उन्होमने रिने को गोद लिया था। जब रिने बड़ी हुईं तो 2009 में सुष्मिता ने तीन महीने की एक और बच्चीब अलीशा को गोद लिया। सुष्मिता ने अब तक शादी नहीं की है। वो अक्सर अपनी दोनों बेटियों के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

    एक्ता कपूर बनीं मां : भारतीय टेलीवीज़न की क्वीन मानी जाने वालीं एकता कपूर हाल ही में मां बनी हैं। सेरेगोसी के जरिए उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम रवि कपूर रखा गया है। एकता कपूर ने भी अपने बेटे को सोशल मीडिया के जरिए ही लोगों से इंट्रोड्यूज कराया था।

    साक्षी तंवर ने बच्ची को लिया गोद : साल 2018 में साक्षी तंवर ने एक बच्ची को गोद लिया था। साक्षी ने आछ महीने की बच्ची को अडॉप्ट किया था जिसका नाम उन्होंने दित्या रखा। दित्या के साथ एक तस्वीर शेयर उन्होंने ये खुशी सबके साथ बांटी थी। साक्षी तंवर टीवी की दुनिया का बड़ा नाम हैं। 2016 में वो आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में भी नजर आ चुकी हैं।

    करण जौहर बने पिता : 2017 में करण ने अचानक ये खुशखबरी सुनाकर सबको चौंका दिया था। करण ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दोनों बच्चों एक बेटी और एक बेटे को इंट्रोड्यूस करवाया था। उन्होंने अपने बेटी का नाम रूही और बेटे का नाम यश राखा है। करण के दोनों बच्चों का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ था।

    तुषार बने 'सिंगल' पिता : तीन साल पहले 2016 में तुषार कपूर भी सरोगेसी के जरिए एक बेटे के पिता बन चुके हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम लक्ष्य कपूर रखा था। तूषार के बेटे का जन्म भी आईवीएफ तकनीक का इस्तेमाल कर सरोगेसी के जरिए हुआ था।

     

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप