विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन हैं Rakshit Kejriwal, जिनके साथ आज सात फेरे लेंगी प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा? निक-राघव से नहीं हैं कम

Published: Tue, 12 Mar 2024 12:53 PM (IST)

चोपड़ा खानदान की दो बेटियां प्रियंका और परिणीति अपनी-अपनी लाइफ में वेल सेटल्ड हैं। एक ने इंटरनेशनल सिंगर से शादी ...और पढ़ें

मीरा चोपड़ा और रक्षित केजरीवाल. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
मीरा चोपड़ा और रक्षित केजरीवाल. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. प्रियंका चोपड़ा की बहन हैं मीरा चोपड़ा
  2. 'सफेद' एक्ट्रेस की आज है शादी
  3. जानें कौन हैं मीरा चोपडा़ के होने वाले पति

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Who is Rakshit Kejriwal: बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। पिछले महीने रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी की शादी हुई, तो इस महीने कृति खरबंदा, पुलकित सम्राट के साथ शादी करने वाली हैं। इसी के साथ तापसी पन्नू की भी शादी की जानकारी सामने आ रही है। इन सबके बीच प्रियंका चोपड़ा की कजिन एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) भी दुल्हन बनने वाली हैं।

प्रियंका चोपड़ा की बहन की है शादी

मीरा चोपड़ा आज जयपुर में बिजनेसमैन रक्षित केजरीवाल से शादी करेंगी। प्रियंका के होने वाली जीजाजी किस चीज का बिजनेस करते हैं, वह कहां के रहने वालें, सहित सारी जानकारी जानने के लिए फैंस बेताब हैं। तो चलिये जानते हैं कि कौन हैं रक्षित, जिनके प्यार में मीरा दीवानी हो चुकी हैं।

कौन हैं रक्षित केजरीवाल?

मीरा चोपड़ा के होने वाले पति रक्षित केजरीवाल चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उन्होंने कोलंबिया एजुकेशन यूनिवर्सिटी से फाइनेंस और स्ट्रेटजी में MBA किया है। साल 2015 में रक्षित ने SLAY Coffee कंपनी खोली थी। वह इस कंपनी के को-फाउंडर हैं। वह एजुकेशन और क्लाइमेट से जुड़े टॉपिक्स में काफी दिलचस्पी रखते हैं।

मेहंदी सेरेमनी की दिखाई झलक

मीरा चोपड़ा की शादी की तैयारियां 11 मार्च से शुरू हो गई थीं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी मेहंदी की फोटो शेयर की, जिसकी खूबसूरत डिजाइन्स ने सबका ध्यान खींचा। खास बात यह रही कि मीरा ने मेहंदी में शिव-पार्वती का मंत्र लिखवाया था, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

शादी में शामिल होंगे ये मेहमान

आज जयपुर में मीरा चोपड़ा, रक्षित केजरीवाल के साथ सात फेरे लेंगी। इस शादी में चोपड़ा खानदान के अलावा फि्म इंडस्ट्री के कुछ नामी लोग भी शामिल होंगे। वेडिंग गेस्ट लिस्ट में डायरेक्टर मधुर भंडारकर, प्रोड्यूसर संदीप सिंह, एक्टर अर्जन बाजवा सहित कई पर्सनालिटीज के शामिल होने की चर्चा है। 

यह भी पढ़ें: Pulkit Samrat की दुल्हन बनने को तैयार हैं Kriti Kharbanda, दिल्ली में ग्रैंड वेडिंग के लिए रवाना हुईं एक्ट्रेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।