Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Who Is Sohail Khaturia: कौन हैं हंसिका मोटवानी का दूल्हा, एक्ट्रेस ने शाही अंदाज में रचाई शादी

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Mon, 05 Dec 2022 05:52 PM (IST)

    Hansika Motwani Sohael Khaturiya Wedding हंसिका मोटवानी 4 दिसंबर को सोहेल कथुरिया संग शादी रचा ली है। बता दें सोहेल कथुरिया मुंबई के एक बिजनेसमैन हैं। दोनों ने 4 दिसंबर को जयपुर के 450 साल पुराने मुंडोता किले और पैलेस में सात फेरे लिए।

    Hero Image
    Sohael Khaturiya, Hansika Motwani, Hansika Sohael Wedding

     नई दिल्ली, जेएनएन। Hansika Motwani Sohael Khaturiya Wedding: टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने  4 दिसंबर को मुंबई से दूर जयपुर में बॉयफ्रेंड संग शादी रचाई। एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले अपने रिश्ते का खुलासा किया था। उन्होंने बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया (Sohael Khaturiya) संगाई की तस्वीरे साझा की थी।  ऐसे में एक्ट्रेस के पति को लेकर फैंस के बीच कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। हर कोई जानने को बेताब है कि हंसिका मोटवानी के पति सोहेल कथुरिया वह कौन हैं, क्या करता हैं। तो चलिए आपको बताते हैं सोहेल कथुरिया के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     हंसिका मोटवानी ने सोहेल कथुरिया संग लिए सात फेरे 

    सोहेल कथुरिया मुंबई के एक बिजनेसमैन हैं। हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया बिजनेस पार्टनर्स हैं और साथ में ईवेंट मैनेजमेंट का काम करते हैं। सोहेल का टेक्सटाइल का बिजनेस भी है, जो 1985 से गारमेंट्स का एक्सपोर्ट करते आ रहे हैं। एक साथ काम करने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी, प्यार हुआ और अब इस कपल शादी रचा ली है। शादी से पहले पेरिस में दोनों ने सगाई की थी। सोहेल ने हंसिका को घुटनों पर बैठकर शादी  प्रपोज किया था।

    यह भी पढ़ें- Hansika Motwani-Sohael Khaturiya Wedding: शादी के लिए फैमिली संग जयपुर रवाना हुई हंसिका मोटवानी

    सोहेल कथुरिया की होगी दूसरी शादी

    सोहेल की हंसिका संग यह दूसरी शादी होगी। एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की सगाई की तस्वीरों के साथ साथ इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के होने वाले पति की पहली शादी का वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे हंसिका भी नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हंसिका के हसबैंड बने सोहेल कथूरिया ने साल 2016 में रिंकी नाम की एक लड़की से गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इस शादी में परिवार और रिश्तेदारों के अलावा कुछ फ्रेंड्स भी मौजूद थे, जिसमें से एक हंसिका भी थीं। बता दें सोहेल इंस्टाग्राम पर हैं लेकिन उनका अकाउंट प्राइवेट हैं। उनके 846 फॉलोअर्स हैं। उन्हें हंसिका फॉलो भी करती हैं।

    जयपुर के 450 साल पुराने किले में हुई शाही शादी

    राजस्थान के जयपुर में स्थित मुंडोता किले में इस कपल शादी की। यह शादी काफी रॉयल अंदाज में हुई। 1 दिसंबर से शादी के फंक्शन की शुरुआत हो गई थी। पहले मेहंदी सेरेमनी हुई। इसके हल्दी और संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ था। इसमें इनके करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुए थे। 

    यह भी पढ़ें- Pathaan New Posters: शाह रुख खान ने शेयर किया पठान का नया पोस्टर, दमदार अंदाज में दिखें दीपिका और जॉन