Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Malaika Arora और Arjun Kapoor फिर साथ, स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे, देखिए तस्वीरें

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Sat, 18 May 2019 11:24 AM (IST)

    Malaika arora और Arjun kapoor एक बार फिर पब्लिक प्लेस पर साथ नजर आए हैं। दोनों फिल्म स्क्रीनिंग पर साथ पहुंचे थे। ...और पढ़ें

    Malaika Arora और Arjun Kapoor फिर साथ, स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे, देखिए तस्वीरें

    नई दिल्ली, जेएनएन। Malaika arora और Arjun kapoor लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जब भी दोनों साथ में नजर आते हैं खबरें बनती हैं चूंकि दोनों के बीच रिलेशनशिप को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। एक बार फिर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साथ नजर आए हैं। अर्जुन कपूर की फिल्म Indias Most Wanted की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें कई सेलेब्स पहुंचे थे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जी हां, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को एक बार फिर साथ में स्पॉट किया गया है। दरअसल, अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस खास मौके पर अर्जुन कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा भी मौजूद थी। सबसे पहले आपको दिखाते हैं दोनों की कुछ तस्वीरें। 

    तस्वीर में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को साथ देखा जा सकता है। 

    इस तस्वीर में मलाइका की स्माइल साफ तौर पर नजर आ रही है। उन्हें देखकर लग रहा है कि वे अर्जुन कपूर की फिल्म को देखकर काफी खुश हैं। 

    इस खास मौके पर मलाइका अरोड़ा ने ब्लू कलर की चेक डिजाइन वाली वन पीस ड्रेस पहनी थी। 

    इस तस्वीर में देख सकते हैं कि किस प्रकार अर्जुन कपूर मलाइका की केयर कर रहे हैं।  

    यह भी पढ़ें: Amitabh bachchan को आई 30 साल पुरानी अपनी फिल्म की याद, शेयर की तस्वीर

    आपको बता दें कि, अर्जन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच अफेयर को लेकर लगातार खबरें आती रही हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि मलाइका अरोड़ा का फोटोग्राफर्स द्वारा रास्ता रोकने पर अर्जुन कपूर को गुस्सा आ गया था। अर्जुन कपूर को गुस्सा आया था और उन्होंने फोटोग्राफर्स को लताड़ भी लगाई थी। 

    बताते चलें कि, हाल ही में पिछले महीने मालदीव में मलाइका ने छुट्टियां बिताई थी और कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था जो कि खूब वायरल हुई थी। इसके बाद अर्जुन ने भी मालदीव से कुछ तस्वीरों को शेयर किया था जिसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि दोनों साथ थे। अर्जुन के बाद मलाइका ने एक और तस्वीर शेयर की थी। मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर मालदीव की ही थी लेकिन उन्होंने इसके कैप्शन में थ्रोबैक थर्सडे लिखा था जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक पहले की तस्वीर है जब वे मालदीव में थी। आगे उन्होंने लिखा था कि, मुझे मालदीव्स में वापिस ले चलो। उनके कैप्शन से लग रहा था कि वे मालदीव में बिताई छुट्टियों को मिस कर रही हैं।

    मलाइका अरोड़ा का अरबाज खान से तलाक हो चुका है। इसके बाद से ही अर्जुन कपूर से मलाइका की नजदीकियों को लेकर लगातार चर्चा है। 

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप