Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ बिजनेस के बाद 12th Fail ने बनाया एक और रिकॉर्ड, ऑस्कर पहुंची विक्रांत मैसी की फिल्म

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 25 Nov 2023 07:42 PM (IST)

    12th Fail Film for Oscard 2024 विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 12वीं फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। आईपीएस मनोज कुमार शर्मा पर आधारित इस मूवी में दिखाए गए हर एक एंगल को लोगों ने पसंद किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया जिसके बाद अब इसके नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है।

    Hero Image
    Vikrant Massey film 12th Fail Submitted for Oscar 2024

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 12th Fail Sent for Oscar 2024: विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की ब्लॉकबस्टर फिल्म '12वीं फेल' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक खूब धमाल मचाया है। छोटे बजट में बनी इस फिल्म को टिकट विंडो पर उम्मीद से भी बेहतर रिस्पांस मिला है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद इस मूवी ने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छाई हुई है विक्रांत मैसी की '12वीं फेल'

    डोमेस्टिक कलेक्शन में '12वीं फेल' 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। इसका कलेक्शन भले ही धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, लेकिन कहानी इतनी पॉवरफुल है कि एक महीना बीतने के बाद भी लोग इस फिल्म को देखने थिएटर में खींचे चले आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

    ऑस्कर में भेजी गई '12वीं फेल'

    फिल्म की सफलता का राज इसी से पता लगाया जा सकता है कि न सिर्फ इंडिया में, बल्कि विदेश में भी '12वीं फेल' की स्टोरी का जादू चला है। यही वजह है कि इस मूवी को अगले साल के ऑस्कर अवार्ड के लिए भेजा गया है।

    इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने इस बात को कंफर्म किया कि '12वीं फेल' को इंडिपेंडेंट नॉमिनेशन में 96वें ऑस्कर अवार्ड्स के लिए भेजा गया है।

    एक नजर '12वीं फेल' के कलेक्शन पर

    विक्रांत मैसी ने टेलीविजन से अपना करियर स्टार्ट किया था। इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने ओट की दुनिया में अपने पांव जमाए और अब वह फिल्मी दुनिया में भी राज करने के लिए तैयार हैं।

    आईपीएस मनोज कुमार शर्मा पर आधारित उनकी फिल्म '12वीं फेल' ने वर्ल्डवाइड 53 करोड़ और डोमेस्टिक कलेक्शन में 45 करोड़ की कमाई कर ली है।

    यह भी पढ़ें: 12th Fail Day 25 Collection: मंडे टेस्ट में पास हुआ '12वीं फेल', वर्ल्ड कप के बाद फिर आया कमाई में उछाल