विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

12th Fail Box Office Day 22: 'टाइगर 3' की दहाड़ के आगे धीमी हुई '12वीं फेल' की रफ्तार, लाखों में सिमटी कमाई

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 18 Nov 2023 07:29 AM (IST)

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुई हैं। हाल ही में सलमान खान की ...और पढ़ें

Still Image of Vikrant Massey from film 12th Fail
Still Image of Vikrant Massey from film 12th Fail

HighLights

  1. 12वीं फेल की स्टोरी को लोगों ने किया पसंद
  2. 'टाइगर 3' की रिलीज का फिल्म पर दिखा असर
  3. हिंदी में फिल्म का सबसे ज्यादा कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 12th Fail Box Office Collection Day 22: एक्टर विक्रांत मेसी की फिल्म '12वीं फेल' ने शुरुआती हफ्तों में दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट किया। करीब 1.11 करोड़ से ओपनिंग लेने वाली यह फिल्म हर दिन बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ आगे बढ़ती रही। दो हफ्तों में 30 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली इस फिल्म की कमाई की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है। फिल्म '12वीं फेल' रिलीज के तीसरे शुक्रवार कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। 

'12वीं फेल' पर 'टाइगर 3' का असर

'12वीं फेल' आईपीएस मनोज कुमार शर्मा पर आधारित मूवी है। विक्रांत मेसी फिल्म के लीड एक्टर हैं। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से उनकी परफॉर्मेस को काफी सराहा गया। हालांकि, शुरुआती कुछ दिनों में अच्छा परफॉर्म करने वाली इस फिल्म की कमाई पर 'टाइगर 3' की रिलीज का असर पड़ते दिख रहा है।

शुक्रवार को हुई इतनी कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, कम बजट में बनी इस फिल्म ने 22वें दिन 95 लाख की कमाई की है। पहले हफ्ते फिल्म ने 13.04 करोड़, दूसरे हफ्ते 14.21 करोड़ और तीसरे हफ्ते 8.65 करोड़ की कमाई की। 12वीं फेल ने अभी तक कुल 36.85 करोड़ का बिजनेस डोमेस्टिक फ्रंट पर कर डाला है।

फिल्म की सबसे ज्यादा ऑक्युपेंसी थिएटर में नाइट में रही। नाइट शोज के लिए 33.76 प्रतिशत, इवनिंग में 26.49 प्रतिशत, आफ्टरनून में 20.98 प्रतिशत और मॉर्निंग शो के लिए 11.73 प्रतिशत रही।

हिंदी में सबसे ज्यादा कलेक्शन

हिंदी रिलीज के एक हफ्ते बाद '12वीं फेल' को तमिल में भी रिलीज किया गया। मगर 12वीं फेल का सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी भाषा से आ रहा है। इस भाषा में फिल्म ने टोटल 35.76 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है। डोमेस्टिक कलेक्शन के साथ ही वर्ल्डवाइड भी फिल्म ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। बता दें कि 12वीं फेल फिल्म को कंगना रनोट की 'तेजस' के साथ रिलीज किया गया था, जो कमाई के मामले में इसके आसपास भी नहीं नजर आ रही। 

यह भी पढ़ें: 12th Fail Box Office Collection Day 21: 'टाइगर 3' की सुनामी में डट कर खड़ी '12वीं फेल', कर डाला इतना बिजनेस