यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vikram Vedha First Review: पैसा वसूल या फिर डब्बा गोल? टिकट बुक करने से पहले पढ़ें कैसी है सैफ-ऋतिक की 'विक्रम वेधा'
Vikram Vedha First Review सैफ अली और ऋतिक रोशन की विक्रम वेधा का पहले रिव्यू सामने आ चुका है। अगर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Vikram Vedha First Review: ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'विक्रम वेधा' 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है। एक तरफ तो 'बायकॉट विक्रम वेधा' ट्रेड हो रहा है दूसरी तरफ फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है। तो अगर आप भी इसका टिकट एडवांस में बुक करना चाहते हैं, तो पहले यहां पढ़े लें कि ट्रेंड और फिल्म एक्सपर्ट्स को 'विक्रम वेधा' आखिर लगी कैसी...
विक्रम वेधा रिव्यू
करीब चार हजार स्क्रीन्स पर भारत में रिलीज हो रही 'विक्रम वेधा', साउथ में इसी नाम से बनी फिल्म का ऑफिशियल हिन्दी रीमेक है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी जबरदस्त रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह इस साल की सबसे कामयाब फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी। अब होगा क्या यह तो शुक्रवार को ही पता चलेगा लेकिन ट्रेंड एनालिस्ट तरण आदर्श ने रिलीज होने से पहले ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है।
विक्रम वेधा को बताया ब्लॉकबस्टर
ट्रेंड एनालिस्ट तरण आदर्श ने विक्रम वेधा को 4 स्टार दिया है साथ ही फिल्म को बेहतरीन बताया है। उन्होंने अपने रिव्यू में लिखा- आकर्षक। मनोरंजक ... चतुराई से लिखा गया, शानदार ढंग से एक्जिक्यूट किया गया... #VV में सब कुछ है स्टाइल, सबटैंस, सस्पेंस, #ऋतिक रोशन और #SaifAliKhan फायर लगे।
पैसा वसूल है सैफ-ऋतिक की फिल्म
इसके साथ ही दुबई स्थित फिल्म समीक्षक उमैर संधू ने हाल ही में ट्विटर पर विक्रम वेधा की अपना रिव्यू शेयर किया की। उमैर ने फिल्म को 'पैसा वसूल मास एंटरटेनर' कहा और फिल्म को 3 स्टार भी दिए। फिल्म के बारे में उन्होंने ट्वीट किया, फर्स्ट रिव्यू #VikramVedha! पैसा वसूल मास एंटरटेनर! पावर पैक्ड स्क्रीनफ्ले, डायलॉग्स और क्लाइमेक्स। @iHrithik ने करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया! पूरी तरह से अवॉर्ड योग्य अभिनय। #SaifAliKhan ने शो को चुरा लिया। इसे जरूर देखें!'।
जबरदस्त है एडवांस बुकिंग
बता दें कि विक्रम वेधा की सेलेब्स और मीडिये के लिए खास स्क्रीनिंग रखी गई थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म करीब 175 करोड़ रुपये में बनी है। जिसके बाद इसके प्रचार पर 15 करोड़ खर्च किए गए हैं। यानी कि सिनेमाघरों तक पहुंचते पहुंचते फिल्म का कुल बजट हो गया 190 करोड़। तो इसके सामने चुनौती के तौर पर 'ब्रह्मास्त्र' खड़ी है, जो अपनी तीसरे हफ्ते में भी जबरदस्त कलेक्शन कर रही है।