विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahesh Babu Mother's Death: दादी के निधन पर फूट-फूट कर रोईं महेश बाबू की बेटी, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे भावुक

By JagranEdited By: Priti Kushwaha
Published: Wed, 28 Sep 2022 10:40 PM (IST)

Mahesh Babu Mothers Death साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 70 ...और पढ़ें

Photo Credit : cineriserofficial Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : cineriserofficial Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Mahesh Babu Mother Passed Away: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का आज सुबह निधन हो गया। उनकी मां पिछले  कुछ हफ्तों से काफी बीमार थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था। उनका इलाज हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में चल रहा था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उनकी मां को अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। वहीं आज यानी 28 सितंबर, 2022 की सुबह महेश बाबू की मां इंदिरा देवी ने आखिरी सांस ली। इस खबर के एक्टर के साथ उनके फैंस को भी काफी सदमा दिया, लेकिन सबसे ज्यादा उनकी मां के जाने का गम उनकी बेटी सितारा पर पड़ा। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में दादी के निधन पर सितारा फूट-फूट कर रोती नजर आईं। वहीं एक्टर अपनी बेटी को संभालते दिखे।

View this post on Instagram

A post shared by CineRiser (@cineriserofficial)

दादी के निधन पर फूट-फूट कर रोईं महेश बाबू की बेटी

महेश बाबू की मां के निधन के बाद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहे हैं। वहीं एक वीडियो सामने आया हैं। इस वीडियो में पहले एक्टर बेटी सितारा दादी की डेथ बाॅडी के पास खड़ी हो कर रोती है और उनकी मां नम्रता उसे चुप कराती नजर आती हैं। तभी महेश बाबू आते हैं और बेटी को अपने पास लेकर जाकर उसे चुप होने के लिए बोलते हैं, लेकिन वो रोती ही रहती है। बेटी को रोता देख महेश बाबू की आंखों में भी आंसू साफ देखा जा सकता है। ये वीडियो किसी को भी भावुक कर सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by CineRiser (@cineriserofficial)

मां के बेहद करीब थे महेश बाबू

आपको बता दें कि महेश बाबू अपनी मां इंदिरा देवी के काफी करीब थे। उनके पिता कृष्णा गारू साउथ के सुपरस्टार थे, जिन्होंने दो शादियां की थीं। इंदिरा देवी से तलाक के बाद कृष्णा ने साउथ एक्ट्रेस विजया निर्मला से दूसरी शादी की थी। इंदिरा देवी अपने पति कृष्णा गारू से अलग होने के बाद अकेली रह रही थीं। वहीं महेश अपनी मां से अक्सर मिलने जाया करते थे। कृष्ण गारू और इंदिरा देवी के घर में जन्में महेश बाबू अपने घर में चौथे बच्चे हैं। बता दें कि महेश बाबू के भाई रमेश बाबू का भी इसी साल निधन हो गया था। उनकी तबियत भी काफी खराब थी।

यह भी पढ़े : Mahesh Babu Mother Death: मां के निधन से बुरी तरह टूटे महेश बाबू, बहन मंजुला का पोस्ट पढ़ नम हो जाएंगी आंखें