Kingdom Box Office Collection Day 1: विजय देवरकोंडा की 'किंगडम' का बॉक्स ऑफिस पर राज! पहले ही दिन कर डालेगी इतना कलेक्शन
Kingdom Opening Day Collection विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने शुरुआती शोज में ही इतना तगड़ा कलेक्शन कर लिया है कि यह पहले दिन धमाल मचा देगी। ओपनिंग डे कलेक्शन में विजय देवरकोंडा की किंगडम कितना कमा सकती है चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विजय देवरकोंडा एक बार फिर अपने एक्शन अवतार में बड़े पर्दे पर लौट आए हैं। पिछले कुछ समय से वह रोमांटिक मूवीज कर रहे थे और बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में खास कमाल भी नहीं दिखा पा रही थीं। यहां तक कि एक साल से अभिनेता फिल्मों से गायब रहे और उनकी एक फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खूब बेकरारी देखने को मिली। यह फिल्म है किंगडम (Kingdom)।
विजय देवरकोंडा की किंगडम आज यानी 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर किंगडम को लेकर काफी समय से बज बना हुआ था। अब चूंकि मूवी रिलीज हो गई है तो चर्चा इसके कलेक्शन की है। एडवांस बुकिंग में इस फिल्म ने अच्छा-खासा कमा लिया था।
कितना कमा सकती है किंगडम?
विजय देवरकोंडा की अभी तक की बेस्ट ओपनिंग कमाई कुशी मूवी से हुई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में 26 करोड़ से खाता खोला था। अब किंगडम से अभिनेता को बड़ी ओपनिंग मिलने वाली है। सैकनिल्क के मुताबिक, पहले दिन दुनियाभर में किंगडम 17 करोड़ रुपये से खाता खोल सकती है। सिर्फ विदेशों में कमाई 7 करोड़ रुपये के करीब होगी।
यह भी पढ़ें- Kingdom X Review: 'किंगडम' से बादशाहत करने लौटे विजय देवरकोंडा, फिल्म देख दर्शक ऐसा रिएक्शन देने को हुए मजबूर
That’s it. That’s the tweet. #Kingdom 🙏🏻🔥 pic.twitter.com/ro6bMQEFnu
— KINGDOM (@KINGDOM_Offl) July 30, 2025
इस लिहाज से विजय देवरकोंडा स्टारर किंगडम का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 7 से 8 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है। अर्ली ट्रेड्स में ही किंगडम ने अभी तक 3.85 करोड़ रुपये (खबर लिखे जाने तक) का कारोबार कर लिया है। इवनिंग और नाइट के शोज मिलाकर फिल्म का कारोबार 7-8 करोड़ रुपये से ऊपर भी जा सकता है।
किंगडम की स्टार कास्ट
गौतम की लिखी किंगडम एक स्पाई थ्रिलर मूवी है जो सुरी (विजय देवरकोंडा) के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में भाग्यश्री बोर्से, सत्यदेव, कौशिक महाटा और सत्य देव जैसे कलाकार हैं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी सराहा है। सबसे ज्यादा तारीफ फिल्म की कास्ट की उनकी परफॉर्मेंस के लिए हो रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।