विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मुझमे कमियां हैं...', विक्की कौशल खुद को नहीं मानते परफेक्ट पति, कटरीना कैफ संग शादीशुदा जिंदगी पर कही ये बात

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 27 Jun 2023 02:25 PM (IST)

Vicky Kaushal Talk About Happy Married Life With Katrina Kaif जरा हटके जरा बचके एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी ...और पढ़ें

Vicky Kaushal Talk About Happy Married Life With Katrina Kaif, Instagram
Vicky Kaushal Talk About Happy Married Life With Katrina Kaif, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Vicky Kaushal Talk About Happy Married Life With Katrina Kaif: विक्की कौशल फिल्म जरा हटके जरा बचके को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म को लेकर एक प्रमोशनल इवेंट अटेंड किया। जहां उन्होंने अपनी कटरीना कैफ संग अपनी मैरिड लाइफ लेकर भी कुछ इंटरेस्टिंग बाते शेयर की।

क्या बोले विक्की ?

विक्की कौशल ने ईटाइम्स के साथ बात करते हुए कटरीना कैफ संग अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के राज के बारे में बताया। एक्टर ने हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए टिप्स देते हुए कहा, "किसी भी शादी को अच्छे से चलाने के लिए, दोनों पार्टनर के अंदर धैर्य होना बेहद जरूरी है। दो लोगों के लिए हमेशा हर बात पर सहमत होना आसान नहीं है। यहीं से समझ और मैच्योरिटी आती है।"

विक्की ने दिए टिप्स

एक्टर ने आगे कहा, "पिछले एक-डेढ़ साल में अपनी शादीशुदा जिंदगी से मैं समझ गया हूं कि एक साथ आगे बढ़ने के लिए दोनों के अंदर पेशेन्स होना जरूरी है। मैं हमेशा पति का बेस्ट वर्जन बनने की कोशिश करता हूं। मैं अपनी पत्नी से प्यार करता हूं, मैं अपने परिवार से प्यार करता हूं, मुझे जिंदगी से प्यार है, लेकिन मेरे अंदर भी किसी भी अन्य व्यक्ति की तरह कई कमियां है।"

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

विक्की का वर्कफ्रंट

सारा अली खान के साथ वाली जरा हटके जरा बचके के बाद विक्की कौशल  के खाते में कई और प्रोजेक्ट्स हैं। एक्टर जल्द मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर में दिखाई देंगे। विक्की कौशल के साथ इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का कहानी पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है।

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

कटरीना की आने वाली फिल्में

कटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द टाइगर 3 में नजर आएंगी। इस फिल्म में कटरीना के साथ सलमान खान और इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। टाइगर 3 इस साल दिवाली के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा कटरीना के पास आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ वाली जी ले जरा भी है। इस फिल्म का निर्देशक फरहान अख्तर कर रहे हैं। इनके साथ कटरीना के हाथ में विजय सेतुपति के साथ वाली मैरी क्रिसमस भी है, जिसे श्रीराम राघवन डायरेक्ट कर रहे हैं।