भारतीय सिनेमा के मशहूर संगीतकार खय्याम का हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार
भारतीय सिनेमा के मशहूर संगीतकार खय्याम का निधन हो गया। वह 92 साल के थे। पीएम मोदी समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर संगीतकार खय्याम का सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 साल के थे। वह लंबे समय से बीमार थे। उन्हें दस दिन पहले फेफडों में संक्रमण के कारण जुहू स्थित सुजय अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। सोमवार रात उनके निधन की खबर आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। इसके साथ ही पीएम मोदी ने भी खय्याम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सुप्रसिद्ध संगीतकार खय्याम साहब के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अपनी यादगार धुनों से अनगिनत गीतों को अमर बना दिया। उनके अप्रतिम योगदान के लिए फिल्म और कला जगत हमेशा उनका ऋणी रहेगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके चाहने वालों के साथ हैं।
बता दें कि खय्याम का पूरा नाम मोहम्मद जहूर खय्याम हाशमी था लेकिन फिल्म जगत में उन्हें खय्याम के नाम से प्रसिद्धी मिली थी। उन्हें 'कभी-कभी' और 'उमराव जान' जैसी फिल्मों के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। खय्याम ने अपने करियर की शुरुआत 1947 में की थी। साल 1961 में आई फिल्म शोला और शबनम में संगीत देकर खय्याम को पहचान मिलनी शुरू हुई। आखिरी खत, कभी-कभी, त्रिशूल, नूरी, बाजार, उमराव जान और यात्रा जैसी फिल्मों में धुनें दीं।
इसे भी पढ़ें: RIP Khayyam: सीने में धड़कता था एक फौजी का दिल, संगीतकार बनने से पहले दूसरे विश्व युद्ध में हुए थे शामिल
मोहम्मद जहूर खय्याम ने संगीत की दुनिया में अपना सफर 17 साल की उम्र में लुधियाना से शुरू किया था। उन्हें अपने करियर का पहला बड़ा ब्रेक ब्लॉकबस्टर मूवी 'उमराव जान' से मिला था, जिसके गाने आज भी बॉलीवुड में और लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।