यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लीड रोल के लिए तरसता रहा Nutan का बेटा, सिनेमा जगत में विलेन बनकर पाई शोहरत
हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस के तौर पर नूतन (Nutan) को आज भी याद किया जाता है। अपने समय में ...और पढ़ें

HighLights
- एक्ट्रेस नूतन का बेटा भी है मशहूर एक्टर
- सिनेमा में हीरो बनने का देखा था सपना
- खलनायक के रोल में जमकर पाई शोहरत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के स्टार किड्स को लेकर हम लगातार आपको अहम जानकारियां दे रहे हैं। इसके अलावा फिल्मी सितारों के परिवार के सदस्यों के एक्टिंग करियर को लेकर भी आपको अपडेट दिया जा रहा है। आज के इस लेख में हम आपको 50 के दशक की दिग्गज अभिनेत्री नूतन (Nutan) के बेटे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी मां की तरह सिनेमा में नाम कमाने आया था।
आंखों में हीरो बनने का सपना लिए उसने बॉलीवुड में आगाज किया, लेकिन देखते-देखते वह इंडस्ट्री का फेमस विलेन बन गया। आइए जानते हैं कि वह कौन से अभिनेता है।
फेमस एक्टर है नूतन का बेटा
पुराने दौर के बहुत कम स्टार किड्स ऐसे हैं, जिन्होंने सिनेमा जगत में लंबी पारी खेली है। उनमें से एक नूतन के लाडले भी हैं, जिन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया। हालांकि, वह लीड हीरो के अलावा खलनायक के तौर पर सफल साबित हुए। वह एक्टर कोई और नहीं बल्कि मोहनीश बहल (Mohnish Bahl) हैं। जी हां मोहनीश इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं और मां (Nutan Son) से मिली अभिनय की विरासत को उन्होंने बखूबी आगे बढ़ाया है।
ये भी पढ़ें- Prem Chopra का दामाद बॉलीवुड में करता है राज, बॉक्स ऑफिस पर दे चुका 200 करोड़ की दो फिल्में

फोटो क्रेडिट- फेसबुक
1983 में आई फिल्म बेकरार से मोहनीश ने अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया। इसके बाद पुराना मंदिर और इतिहास जैसी मूवीज में उन्होंने अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी। लेकिन उनके करियर बड़ा टर्निंग प्वाइंट उस वक्त आया जब साल 1989 में आई सलमान खान और भागश्री की सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया (Maine Pyar Kiya) में उन्होंने नेगेटिव रोल प्ले किया।
.jpg)
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
इस फिल्म में उनकी शानदार एक्टिंग की प्रशंसा हर किसी ने की और ये कहा गया कि सही मायनों में वह अपनी मां नूतन का नाम रोशन करेंगे। बेशक मोहनीश को बहुत कम बार लीड एक्टर बनने का मौका मिला है, लेकिन हम आपके हैं कौन और हम साथ-साथ हैं जैसी मूवीज में सपोर्टिंग रोल से उन्होंने लीड एक्टर को टक्कर दी है।
इन मूवीज में विलेन बने मोहनीश
आज बॉलीवुड में मोहनीश बहल दमदार अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं। उनकी एक्टिंग का हर कोई फैन है, उन्होंने कई फिल्मों में नेगेटिव रोल में काम किया। जिनमें से कुछ मूवीज के नाम इस प्रकार हैं-
-
मैंने प्यार किया
-
शोला और शबनम
-
अजय
-
कहो न प्यार है
-
अस्तित्व
-
फोर्स
ऐसी तमाम मूवीज में उन्होंने खलनायक की भूमिका अदा की। मोहनीश की खास बात ये है कि वह सिर्फ नेगेटिव रोल नहीं बल्कि हर किस्म के किरदार में अच्छा काम करते हैं।
ये भी पढ़ें- Amjad Khan Son: शोले के 'गब्बर सिंह' की परछाई भी नहीं बन सका उनका बेटा, 8 फिल्मों के बाद छोड़ दिया था बॉलीवुड
