Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Valentine: बर्फ में रोमांस करते दिखें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, वायरल हुई तस्वीरें

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 08 Feb 2023 11:18 AM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) इन दिनों एक दूसरे के साथ काफी वक्त गुजार रहे हैं। हाल ही में निक जोनस ने वाइफ प्रियंका संग कुछ तस्वीरें साझा की है जिसमे दोनों का रोमांस दिखाई दे रहा है।

    Hero Image
    Valentine 2023, Priyanka Chopra, Nick Jonas, Priyanka And Nick, Malti Marie Chopra Jonas, Malti Marie and Priyanka Chopra

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Priyanka Nick Valentine: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) बॉलीवुड और हॉलीवुड इंडस्ट्री का फेवरेट कपल्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर दोनों अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। ऐसे में अब वैलेंटाइन वीक में कपल अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर न करे ऐसा तो हो नहीं सकता। हाल ही में निक जोनस ने वाइफ प्रियंका संग कुछ तस्वीरें साझा की है जिसमे दोनों का रोमांस दिखाई दे रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा संग रोमांटिक हुए निक

    निक और प्रियंका इन दिनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। पीसी और निक के साथ उनकी लाडली मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) और कुछ भी नजर आ रहे हैं। जो सभी बर्फ में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

    निक और  प्रियंका बर्फ में एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर का जंपसूट पहना हुआ है जिसमें रेड और ब्लू कलर के चैक प्रिंट्स बने हुए हैं। इसी के साथ ग्रे शेड्स भी कैरी किए हुए है। दूसरी ओर, निक कैप के साथ ब्लैक एंड व्हाइट ट्रैक सूट में हैंडसम लग रहे है।

    मम्मी-पापा के साथ मालती भी आईं नजर

    तस्वीरों में निक और प्रियंका के साथ मालती भी बर्फ को काफी एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने आखिरकार अपनी बच्ची मालती मैरी चोपड़ा जोनस के क्यूट चेहरे का खुलासा किया था। इस दौरान मालती को प्रियंका की गोद में बैठे देखा गया था। मालती का चेहरा देख फैंस भी काफी खुश हुए थे।

    मालती का फेस देख फैंस हुए थे खुश

    मालती मैरी चोपड़ा का फेस को देखकर एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट की बारिश कर दी थी। फैंस का कहना था- बेबी वाकई में बेहद क्यूट और प्यारी हैं। इस तरह से तमाम फैंस प्रियंका की बेटी की पहली झलक देखकर खुशी में झूम उठे थे।

    यह भी पढ़ें- Smriti Irani Daughter Wedding: स्मृति ईरानी की बेटी बनने जा रही हैं दुल्हन, 500 साल पुराना किले में लेंगी फेरे

    यह भी पढे़ं- Kiara Sangeet Video: कियारा के संगीत सेरेमनी का वीडियो हुआ लीक? दोस्तों संग 'बोले चूड़ियां' गाने पर लगाए ठुमके

    comedy show banner