यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rapper Coolio Death: 59 साल की उम्र में हुआ रैपर कूलियो का निधन, दोस्त के बाथरूम में मिले बेसुध
Rapper Coolio Death अमेरिकी रैपर कूलियो का 59 साल की उम्र में निधन हो गया। ग्रैमी अवॉर्ड विनर कूलियो के ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Rapper Coolio Death: यूएस के रैपर कूलियो (स्टेज नेम) का 59 साल की उम्र में निधन हो गया। रैपर के निधन की जानकारी उनके मैनेजर जारेज पोसी ने दी। रैपर कूलियो का असली नाम आर्टिस लियोन इवे जूनियर था, उनका निधन बुधवार को लॉस एंजेलिस में हुआ था। रैपर कूलियो 1995 के चार्ट टॉपिंग गाने 'गैंग्स्टाज पैराडाइजलॉस' के लिए लोकप्रिय हैं। हालांकि रैपर कूलियो के मौत के कारण की वजह अब तक सामने नहीं आई है। कूलियो के दोस्त के मुताबिक सिर्फ उनके निधन की जानकारी शेयर की है, लेकिन उनके मौत की वजह नहीं बताई है।आपको बता दें कि मैनेजर होने के साथ-साथ जारेज पोसी उनके करीबी दोस्त भी रहे हैं।
दोस्त के बाथरूम में बेसुध मिले थे यूएस बेस्ड रैपर कूलियो
कूलियो के मैनेजर जारेज पोसी ने सेलिब्रिटी न्यूज वेबसाइट टीएमजेड से खास बातचीत में बताया कि रैपर बुधवार की दोपहर को अपने एक दोस्त के घर गए थे, जहां घर के बाथरूम में वह बेसुध पाए गए। 80 के दशक में बतौर रैपर अपना करियर शुरू करने वाले आर्टिस लियोन को 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'डेंजरस माइंड' में साउंड ट्रैक 'गैंग्स्टाज पैराडाइजलॉस' से फेम मिला था। इतना ही नहीं रैपर कूलियो को उनके सोलो परफोर्मेंस के लिए उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा भी उन्हें कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

मोनेसेन में हुआ था रैपर कूलिया का जन्म
रैपर कूलिया का जन्म पिट्सबर्ग के दक्षिण में पेंसिल्वेनिया के मोनेसेन में हुआ था। उनका जन्म 1 अगस्त 1963 में हुआ था।वह अपनी आगे पढ़ाई के लिए कैलिफोर्निया चले गए, जहां उन्होंने अलग-अलग कॉलेज में अपनी पढ़ाई की। रिपोर्ट्स की मानें तो जब युवा थे तो वह एक क्रेक एडिक्ट थे, लेकिन खुद के भविष्य को एक सही दिशा देने के लिए और बुरी आदतों से बाहर आने के लिए लॉस एंजेलिस हवाई अड्डे पर फायर फाइटर के तौर पर नौकरी की। जिसके कुछ समय बाद ही अपनी परिस्थितियों से बाहर आने के लिए उन्होंने संगीत का रुख किया।