विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mika Singh Private Island: शाहरुख -सलमान को पछाड़ आगे निकले मीका सिंह, सिंगर ने खरीदा आइलैंड

By Aditi YadavEdited By:
Published: Thu, 29 Sep 2022 08:52 AM (IST)

सिंगर मीका सिंह अपने गानों के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी काफी मशहूर है। हाल ही में ...और पढ़ें

Mika Singh, private island, Photo Credit Instagram
Mika Singh, private island, Photo Credit Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Mika Singh Private Island: सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) इंडस्ट्री के उन सिंगर में शुमार है, जिनका एक गाना फिल्म की सफलता को पुख्ता कर देता है। हाल ही में अपने 'स्वयंवरः मीका दी वोहटी' को लेकर उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी। इस शो के दौरान उन्होंने अपने लाइफ पार्टनर आकांक्षा पुरी को चुना था। हालांकि अब तक इस कपल ने शादी तो नहीं कि लेकिन मीका ने घर बसाने की तैयारियां शुरू कर दी है। दरअसल, सिंगर ने अपना प्राइवेट आइलैंड खरीदना है। कहा जा रहा है कि मीका आजकल इसी प्राइवेट आइलैंड पर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

मीका सिंह का एक वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर मीका सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बोट चलाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके बॉडीगार्ड्स भी दिखाई दे रहे हैं। जिस बोट पर मीका सवार हैं उसपर लिखा है 'एमएस' यानी मीका सिंह। अपने छोटे से पैराडाइज पर मीका सिंह मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। साथ ही 7 बोट्स और 10 घोड़े भी खरीदे हैं। मीका सिंह के इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके लाखों फैंस का रिएक्शन भी सामने आने लगा है। मीका को उनके फैंस सिंग इज किंग कहते हुए बधाई दे रहे हैं और कह रहे हैं कि वह ऐसे ही फले फूले। वैसे आपको बता दें किंग साइज लाइफ जीने वाले मीका सिंह आलीशान घर और गाड़ियों के मालिक हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Celebrities (@bollycelebrities_)

मीका सिंह भारत के सबसे अमीर सिंगर्स में एक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीका सिंह भारत के सबसे अमीर सिंगर्स में से एक हैं। मीका सिंह किसी ब्रांड की एंडोर्समेंट के लिए लाखों रुपये चार्ज करते हैं। मीका सिंह का मुंबई में एक आलीशान घर है, जिसमें वो रहते हैं। इसके अलावा भी उनके पास कई प्रॉपर्टीज हैं। मीका सिंह को लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक है। मीका सिंह ने अपने ही स्वयंवर में शामिल होने के लिए बड़ी रकम चार्ज की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मीका सिंह ने स्वयंवर शो करने के लिए 50 करोड़ रुपये की फीस ली है।

View this post on Instagram

A post shared by Akanksha Puri🧚‍♀️ (@akanksha8000)

12 साल की उम्र में की थी करियर की शुरुआत

सिंगर ने महज 12 साल की उम्र में ही तबला और हारमोनियम बजाना शुरू किया था। 14 साल की उम्र में मीका ने गिटार बजाना शुरू कर दिया था। मीका फिल्मों में गाने से पहले कीर्तन में गाया करते थे, लेकिन 1998 में आए उनके गाने 'सावन में लग गई आग' ने उन्हें एक पहचान दिलाई। पहली एलबम की सफलता के बाद मीका ने 'गबरू', 'दुनाली', 'समथिंग समथिंग ' और 'इश्क ब्रांडी' एलबम लॉन्च किए।

यह भी पढ़ें- Vikram Vedha First Review: पैसा वसूल या फिर डब्बा गोल? टिकट बुक करने से पहले पढ़ें कैसी है सैफ-ऋतिक की 'विक्रम वेधा'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।