विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vikram Vedha Vs PS-1: ऐश्वर्या राय की पीएस-1 को नहीं हरा पाएंगे ऋतिक रोशन, विक्रम वेधा के डायरेक्टर ने मानी हार?

By JagranEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Thu, 29 Sep 2022 09:34 AM (IST)

Vikram Vedha Vs PS-1 ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की विक्रम वेधा 20 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे ...और पढ़ें

Vikram Vedha, Hrithik Roshan, Saif ali khan will not be able to beat Aishwarya Rai s PS 1
Vikram Vedha, Hrithik Roshan, Saif ali khan will not be able to beat Aishwarya Rai s PS 1

नई दिल्ली, जेएनएन।Vikram Vedha Vs PS-1: ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा विक्रम वेधा इस शुक्रवार सिनेमाघर पर हिट करने वाली है। यह, तमिल भाषा में इसी नाम से बनी फिल्म का हिन्दी रीमेक है। मजेदार बात यह है कि पति-पत्नी निर्देशक जोड़ी पुष्कर और गायत्री ने ही मूल फिल्म का भी डायरेक्शन किया है और इन दोनों ने ही हिन्दी का भी निर्देशन किया। पुष्कर और गायत्री ने फिल्म को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

विक्रम वेधा को टक्कर देगी पीएस-1

तमिल की विक्रम वेधा में आर माधवन और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं हैं। एक गैंगस्टर और एक पुलिस वाले के बीच चूहे का पीछा करने वाली बिल्ली की कहानी को लोक कथा विक्रम-बेताल से जोड़ा गया। इस बारे में पुष्कर और गायत्री से पूछा गया कि यह तमिल ओरिजनल से कितनी अलग होगी। पुष्कर ने कहा, 'स्ट्रीटकार नेम्ड डिजायर या डेथ ऑफ ए सेल्समैन जैसा नाटक लें। पूरी दुनिया में इसका सैकड़ों बार मंचन किया जा चुका है। पाठ वही रहता है। लेकिन जब कोई प्रोडक्शन बदलता है कहानी में अपने आप ही बदलाव आते हैं।

तमिल से अलग है हिन्दी की कहानी

हिन्दी की विक्रम वेधा काफी अलग है। गायत्री ने कहा कि उन्होंने कभी भी तमिल मूल को फिर से बनाने की कोशिश नहीं की, बल्कि इसे अलग तरीके से पेश किया है। हमें कहानी को लखनऊ में दिखाया है। उन्होंने कहा, 'हमें कभी ऐसा नहीं लगा कि हम एक दृश्य को फिर से बना रहे हैं। इस सीन या उस सीन को कैसे करना है, इस पर सेट पर हमारी लंबी चर्चा होती थी। और हमने इसे पहले की तरह करने के बारे में एक बार भी नहीं सोचा था। आत्मा वही है लेकिन यह पूरी तरह से अलग है'।

डायरेक्टर ने मानी हार?

बता दें कि विक्रम वेधा के साथ-साथ सिनेमाघरों में मणि रत्नम की पीएस-1 भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय लीड रोल में हैं। पोन्नियिन सेल्वन को लेकर पुष्कर और गायत्री ने मीडिया से कहा है कि उनकी फिल्म चाह कर भी पीएस-1 को हरा नहीं सकती है।  

यह भी पढ़ें

Vikram Vedha First Review: पैसा वसूल या फिर डब्बा गोल? टिकट बुक करने से पहले पढ़ें कैसी है सैफ-ऋतिक की 'विक्रम वेधा'

PM Narendra Modi ने राजश्री प्रोडक्शंस को भेजी चिट्ठी में आखिर ऐसा क्या लिखा, भावुक हो गये अनुपम खेर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।