विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Narendra Modi ने राजश्री प्रोडक्शंस को भेजी चिट्ठी में आखिर ऐसा क्या लिखा, भावुक हो गये अनुपम खेर

By JagranEdited By: Manoj Vashisth
Published: Wed, 28 Sep 2022 09:16 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 11:12 PM (IST)

PM Narendra Modi Letter राजश्री प्रोडक्शंस ने कई हिट और यादगार फिल्में दी हैं। फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पुराने प्रोडक्शन ...और पढ़ें

PM Narendra Letter To Rajshri Productions To Congratulate For 75 Years. Photo- Instagram
PM Narendra Letter To Rajshri Productions To Congratulate For 75 Years. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को कई क्लासिक और यादगार फिल्में देने वाली निर्माण कम्पनी राजश्री प्रोडक्शंस ने 75 साल का सफर पूरा कर लिया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिट्ठी ने जश्न का मजा दोगुना कर दिया है। प्रधानमंत्री ने अपनी चिट्ठी में राजश्री की फिल्मों की शानदार विरासत को सराहा है। प्रोडक्शन कम्पनी ने इस लेटर का वीडियो सोशल मीडिया में साझा किया है। 

वीडियो के साथ लिखा गया है- मीडिया और एंटरटेनमेंट बिजनेस में 75 साल पूरे करने पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राजश्री प्रोडक्शंस को बधाई संदेश भेजा है। लेटर में पीएम मोदी ने कमल कुमार बड़जात्या को संबोधित किया है, जो ताराचंद बड़जात्या के बेटे हैं।

अनुपम खेर ने जताया आभार

अनुपम खेर का राजश्री बैनर के साथ पुराना नाता रहा है। उन्होंने राजश्री की फिल्म सारांश से फिल्मों में पारी शुरू की थी और फिर बैनर की कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभायीं। अनुपम ने उस दौर को याद करते हुए लिखा- आदरणीय प्रधानमंत्री जी, राजश्री पिछले 75 सालों से भारत की सबसे सर्वोत्तम और साफ-सुथरी फिल्में बनाने वाली कम्पनी है। आज से 38 साल पहले सारांश में इन्होंने ही मुझे इंट्रोड्यूस किया था। आपके लिखे इस लेटर से राजश्री परिवार का सम्मान हम सबके लिए गौरव की बात है।

1947 में पड़ी राजश्री बैनर की नींव

राजश्री प्रोडक्शंस की स्थापना ताराचंद बड़जात्या ने 1947 में की थी। राजश्री बैनर साफ-सुथरी और पारिवारिक फिल्मों के निर्माण के लिए जाना जाता है। 75 साल के सफर में बैनर ने कई सुपरहिट, यादगार और बेहतरीन संगीत से सजी फिल्में हिंदी सिनेमा को दी हैं।

इन फिल्मों में 1964 में आयी दोस्ती, 1966 की सूरज, 1973 की सौदागर, 1977 में आयी दुल्हन वही जो पिया मन भाये,  1978 में आयी अंखियों के झरोखों से, 1982 में आयी नदिया के पार, 1984 की सारांश, 1989 में आयी मैंने प्यार किया, 1994 में रिलीज हुई हम आपके हैं कौन और 1999 में आयी हम साथ साथ हैं, शामिल हैं। बैनर की पहली फिल्म आरती को क्रिटिक्स ने सराहा था और कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में दिखायी गयी थी। 

View this post on Instagram

A post shared by Rajshri (@rajshrifilms)

सलमान और सूरज की जोड़ी ने दिलायी कामयाबी

सूरज ने मैंने प्यार किया से ही अपनी निर्देशकीय पारी शुरू की थी। इस फिल्म ने सलमान खान को रातोंरात स्टार बना दिया था। वहीं, भाग्यश्री ने भी बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे कामयाब फिल्मों में शामिल है। यह नदिया के पार का रीमेक थी, जिसकी कथाभूमि शहरी परिवेश और कॉरपोरेट परिवार था।

View this post on Instagram

A post shared by Rajshri (@rajshrifilms)

कुछ ऐसा ही इतिहास दोहराया सूरज निर्देशित हम आपके हैं कौन ने, जिसमें सलमान के साथ माधुरी दीक्षित लीड रोल में थीं। सूरज और सलमान की आखिरी फिल्म प्रेम रतन धन पायो है, जो 2015 में रिलीज हुई थी। सोनम कपूर ने फीमेल लीड रोल निभाया था।

अब बिग बी संग सूरज की ऊंचाई 

राजश्री की आने वाली फिल्मों में ऊंचाई शामिल है, जिसमें अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बमन ईरानी मुख्य किरदारों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है और 11 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें: Raju Srivastav के मोबाइल में इस नाम से सेव था अमिताभ बच्चन का फोन नम्बर, बेटी अंतरा ने अब किया खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।