विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tigmanshu Dhulia: जब 2 साल बड़े शाह रुख खान के पिता बने थे तिग्मांशु, इन फिल्मों में दिखाया अदाकारी का हुनर

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sat, 01 Jul 2023 06:50 PM (IST)

Tigmanshu Dhulia Birthday हिंदी सिनेमा के फेमस निर्माता-निर्देशक और अभिनेता तिग्मांशु धूलिया सालों से इंडस्ट्री में अपने हुनर का जादू ...और पढ़ें

tigmanshu dhulia became the father of shah rukh khan who was 2 years older. Photo-Twitter
tigmanshu dhulia became the father of shah rukh khan who was 2 years older. Photo-Twitter

HighLights

  1. तिग्मांशु धूलिया ने तीन दशक के करियर में किया शानदार काम
  2. एक्टर ही नहीं, बल्कि काबिल निर्देशक और निर्माता भी हैं तिग्मांशु
  3. 2 साल बड़े शाह रुख के पिता का किरदार निभाकर बटोर चुके हैं सुर्खियां

 नई दिल्ली, जेएनएन। Tigmanshu Dhulia Birthday Special: हिंदी सिनेमा के जाने-माने एक्टर तिग्मांशु धूलिया एक मल्टी टैलेंटेंड कलाकार हैं, जिनके पास सिर्फ एक्टिंग का हुनर नहीं है, बल्कि उन्होंने डायलॉग राइटिंग, फिल्म निर्माण और निर्देशन में भी महारथ हासिल कर रखी है। उन्होंने भले ही साइड रोल किया है, लेकिन उनका करियर शानदार रहा है।

कहां के रहने वाले हैं तिग्मांशु धूलिया?

3 जुलाई 1967 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जन्मे तिग्मांशु एक हाइली एजुकेटेड फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता अलाहाबाद हाई कोर्ट में जज थे और मां प्रोफेसर थीं। उनका एक भाई नेवी में है तो दूसरा सुप्रीम कोर्ट में जज है। हालांकि, तिग्मांशु का इंट्रेस्ट हमेशा से एक्टिंग में था, इसलिए उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा करते ही दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से थिएटर्स में मास्टर कर लिया।

Tigmanshu Dhulia Photo-Instagram

तिग्मांशु धूलिया ने कब शुरू किया था करियर?

तिग्मांशु धूलिया ने 1989 में पढ़ाई करने के बाद मुंबई की ओर रुख किया और 1990 में फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से बतौर कास्टिंग डायरेक्टर करियर की शुरुआत की। वह फिल्म 'स्टिफ अपर लिप्स' में कैमियो भी करते हुए नजर आए थे। कास्टिंग और कैमियो करने के बाद तिग्मांशु ने डायरेक्टर बनने की राह पर कदम आगे बढ़ाया और 'इलेक्ट्रिक मून' व 'सरदार' जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट काम किया।

इन सीरियल्स और फिल्मों का किया निर्माण

तिग्मांशु ने फिल्मों में निर्देशकों को असिस्ट करने के बाद टीवी में कदम रखा और 'कहानी एक कन्या की', 'हम बम्बई नहीं जाएंगे', 'जस्ट मोहब्बत' और 'नया दूर' जैसे सीरियल्स बनाए। उनकी पहली निर्देशित फिल्म थी- 'हासिल।' इसके लिए उन्हें बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला। उन्होंने 1998 में रिलीज हुई 'दिल से..' के लिए डायलॉग लिखे थे, जो यूके के टॉप 10 में शामिल होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म थी और बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित हुई थी। 

Tigmanshu Dhulia Photo-Instagram

उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी फिल्म 'पान सिंह तोमर' से मिली, जिसमें लीड रोल इरफान खान (Irrfan Khan) है, जिसे बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है। वह 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर', 'बुलेट राजा', 'मिलन टॉकीज' और 'यारा' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।

जब दो साल छोटे शाह रुख के पिता बने थे तिग्मांशु

तिग्मांशु धूलिया ने अपने आज तक के अपने करियर में साबित कर दिया है कि वह सिर्फ फिल्म मेकिंग, डायलॉग राइटिंग या डायरेक्शन में ही माहिर नहीं हैं, बल्कि उनमें एक्टिंग का भी हुनर है। उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' (रामधीर सिंह), 'शाहिद' (मकबूल), 'हीरो' (श्रीकांत माथुर) और 'जीरो' (अशोक सिंह) जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाकर लोगों का दिल जीता।

Tigmanshu Dhulia Photo-Instagram

आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म 'जीरो' में वह शाह रुख खान के पिता बने थे, जबकि वह किंग खान से 2 साल छोटे हैं। कहा जा रहा है कि वह 'दबंग 4' की स्क्रिप्टिंग पर काम कर रहे हैं और सलमान खान को एक नए चुलबुल पांडे के रूप में पेश करेंगे।

तिग्मांशु धूलिया की पर्सनल लाइफ

तिग्मांशु धूलिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने फिल्मों में आने से पहले ही शादी रचा ली थी। उनकी पत्नी का नाम तुलिका धूलिया है। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम Jansi Dhulia है। उनकी लाडली लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।