नई दिल्ली, जेएनएन। These Bollywood Actors Have Never Worked Together: बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर देखा जाता है कि कुछ एक्टर और एक्ट्रेस की जोड़ी पर्दे पर खूब धूम मचाती है। ऐसे में दर्शक उन्हें फिर से एक साथ पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। कई स्टार्स तो ऐसे भी हैं जो एक बार पर्दे पर हिट होने के बाद कई फिल्मों में बैक-टू-बैक एक साथ काम करते नजर आए हैं। वहीं कई एक्टर और एक्ट्रेस ऐसे भी हैं, जिन्होंने कभी एक साथ काम नहीं किया। हालांकि फैंस हमेशा ही उनको पर्दे पर एक साथ एक्टिंग करते देखना भी चाहते हैं। आइये जानते हैं इन सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने अभी तक साथ में स्क्रीन शेयर नहीं की है।
सलमान खान-जूही चावला
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और जूही चावला इंडस्ट्री के हिट स्टार्स में से एक हैं। दोनों ने अपने करियर में एक नहीं बल्कि कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन दोनों ने एक साथ फिल्मों में कभी काम नहीं किया। हालांकि साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'दीवाना मस्ताना' में सलमान खान गेस्ट अपीयरेंस में नजर आए थे। वहीं इसके अलावा साल 2007 में भी फिल्म 'सलाम ए इश्क' में भी दोनों थे, लेकिन उन्होंने फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया था। जूही चावला ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण ने भी सलमान खान के साथ काम नहीं किया है।
आमिर खान-ऐश्वर्या राय श्रीदेवी
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन ने कभी काम नहीं किया है। ऐश्वर्या ने आमिर की फिल्म मेला में कैमियो किया था, लेकिन उनके साथ कोई सीन नहीं था। ऐश्वर्या, आमिर के भाई फैसल खान साथ गाने में नजर आईं थीं। आमिर के साथ एक्ट्रेस विद्या बालन ने भी काम नहीं किया है।
ऋतिक रोशन- दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण के साथ कभी स्क्रीन शेयर नहीं किया, लेकिन फैंस दोनों स्टार्स को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। बता दें कि फैंस की ये विश अब पूरी होने वाली है। दीपिका और ऋतिक जल्द ही फिल्म फाइटर में एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेगें।
अक्षय कुमार- रानी मुखर्जी
बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने भी कभी एक साथ फिल्मों में काम नहीं किया है। अपने समय में दोनों ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं।
रणवीर सिंह-कंगना रनोट
बॉलीवुड क्वीन यानी कंगना रनोट और रणवीर सिंह आज इंडस्ट्री की हिट एंड हाई पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इसके बावजूद दोनों ने कभी पर्दे पर एक साथ काम नहीं किया।