Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Pakistani Girl Dance Video: कौन है वो 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने से रातो रात स्टार बनी पाकिस्तानी लड़की?

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Wed, 23 Nov 2022 03:00 PM (IST)

    Pakistani Girl Dance Video आयशा के इस वीडियो ने हर किसी को दीवाना बना दिया है। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर उनके 175 हजार फॉलोअर्स हैं और ऐसा लगता है कि उनका डांस वीडियो वायरल होने के बाद फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ी हैं।

    Hero Image
    Photo Credit : oyee_ayesha Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pakistani Girl Dance Video: आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो किसी को भी फेमस करके सुपरस्टार बना देता है। कई बार आपको पता भी नहीं चलता कि आप कब रातों-रात स्टार बन गए। ऐसा ही कुछ हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा गया है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से एक पाकिस्तानी लड़की का डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अबतक न जानें कितने रील्स बन चुके हैं। लोग इस वीडियो को खूब लाइक और फॉरवर्ड कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन है ये पाकिस्तानी लड़की, जिसके वीडियो ने लोगों का दिल चुरा लिया है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डांस मूव्स ने जीता लोगों का दिल

    वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि पाकिस्तानी लड़की लता मंगेशकर के सॉन्ग 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' (Mera Dil Yeh Pukare Aaja) पर खूबसूरती से डांस कर रही हैं। साल 1954 में आई 'नागिन' फिल्म के इस गाने को वेटरन एक्ट्रेस वैजयंती माला पर फिल्माया गया है। इस गाने में पाकिस्तानी लड़की के डांस ही नहीं, उनके एक्सप्रेशंस भी देखने लायक हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by AYESHA (@oyee_ayesha)

    आखिर कौन है ये पाकिस्तानी लड़की?

    'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने से फेमस हुई इस लड़की का नाम आयशा बताया जा रहा है। आयशा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आयशा एक वेडिंग फंक्शन में डांस करती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रीन कलर का सलवार सूट पहना है और उनके बाल ओपन है। इसके अलावा उन्होंने कलाई पर कलीरा पहना है। इसे देखकर ऐसा लगा रहा है कि आयशा अपनी ही शादी में डांस कर रही हैं। लाइट मेकअप के बावजूद आयशा बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।

    इस वीडियो ने आयशा को काफी फेमस कर दिया है। हर तरफ बस उनके डांस की ही तारीफ हो रही है। आयशा ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर 11 नवंबर को किया था। अभी तक इसे 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आयशा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके बहुत सारे पोस्ट मौजूद हैं। इसे देखकर साफ पता चल रहा है कि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

    यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela Video: सीक्रेट जगह पर किसके नाम का टैटू बनवाया है उर्वशी ने, देखकर आपको भी लगेगा जोर का झटका

    यह भी पढ़ें: Sara Khan Ali Merchant: Ex हसबैंड की हरकतों से परेशान हो गई हैं सारा खान, कहा- 'पब्लिसिटी का भूखा इंसान'