Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Urvashi Rautela Video: सीक्रेट जगह पर किसके नाम का टैटू बनवाया है उर्वशी ने, देखकर आपको भी लगेगा जोर का झटका

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Wed, 23 Nov 2022 02:21 PM (IST)

    बता दें उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत लगातार सोशल मीडिया और इंटरव्यू में एक दूसरे पर तंज कसते नजर आ रहे हैं। वहीं उर्वशी के हर एक पोस्ट को लो ऋषभ पंत से जोड़कर देखते हैं। हालांकि उर्वशी ने साफ कर दिया है कि उनके बीच कुछ भी नहीं है।

    Hero Image
    Photo Credit : Urvashi Rautela Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Latest Song RAJA JI: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उर्वशी एक्टिंग से कहीं ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। बीते दिनों उर्वशी बीते दिनों क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर खूब सुर्खियों में रही हैं। ऋषभ को लेकर उर्वशी सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल भी की गई हैं। उनके हर पोस्ट को ऋषभ पंत के साथ जोड़कर देखा जाता है। इसी बीच अब उर्वशी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्वशी अपने राजा जी को याद करती दिख ही हैं। वहीं इस वीडियो में उर्वशी के सीक्रेट टैटू ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हर कोई ये जानने के लिए बेताब है कि आखिर उन्होंने किसके नाम का टैटू अपनी बॉडी पर बनवाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उर्वशी का सीक्रेट टैटू बना है चर्चा में

    दरअसल, उर्वशी रौतेला के मीत ब्रदर्स के एक भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में लीड रोल प्ले किया है। इस भोजपुरी गाने का टाइटल 'राजा जी' है। इस गाने में उर्वशी दुल्हन की सहेली के रोल में नजर आ रही हैं। वीडियो में उर्वशी जमकर जमकर ठुमके लगाती और अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती दिख रही हैं, लेकिन वीडियो में एक सीन ऐसा है जिसने सभी का अटेंशन लिया। इस सीन में  उर्वशी सीक्रेट जगह पर एक टैटू बनाया है, जिसे वो फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।                                                                               

    आखिर किसके नाम का है ये टैटू

    उर्वशी रौतेला के इस सीक्रेट टैटू को देखकर पहली बार में हर किसी को यही लगा कि ये किसी के नाम का टैटू बनवाया गया है। लेकिन जब इस वीडियो को ध्यान से देखा गया तब पता चला कि ये किसी को नाम का टैटू नहीं है। उर्वशी ने अपने टैटू में Bride's Bitches लिखवाया हुआ है। इसका मतलब होता है 'दुल्हन की दुष्ट सहेलियां'। बता दें कि उर्वशी रौतेला के गाने 'राजा जी' को भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने आवाज दी है। ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस पर फैंस लगातार कमेंट कर उर्वशी के लुक और डांस की तारीफ कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को काफी बार देखा जा चुका है।

    यह भी पढ़ें: Sara Khan Ali Merchant: Ex हसबैंड की हरकतों से परेशान हो गई हैं सारा खान, कहा- 'पब्लिसिटी का भूखा इंसान'

    यह भी पढ़ें: KBC 14: कंटेस्टेंट ने लगाई ​अमिताभ बच्चन को जमकर फटकार, कुर्सी छोड़ते हुए बिग बी कहा- मुझे गेम नहीं खेलना है