विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bollywood Controversies: द साबरमती रिपोर्ट से पहले इन फिल्मों को लेकर मचा था बवाल, सिनेमाघरों में हुई थी तोड़फोड़

Published: Fri, 15 Nov 2024 06:43 PM (IST)

विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी हालिया फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में वो ...और पढ़ें

बॉलीवुड की फिल्में जिनको लेकर हुआ बवाल
बॉलीवुड की फिल्में जिनको लेकर हुआ बवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड लंबे समय से अपनी नई कहानी और स्टोरी लाइन के लिए जाना जाता है। हालांकि आज के बॉलीवुड का दौर सीक्वल और री-रिलीज का है। ऐसे में कई बार निर्माता कुछ ऐसे संवेदनशील मुद्दों को उठा लेते हैं जिनके बारे में उन्हें भी पता होता है कि इसपर बवाल मचेगा ही।

साबरमती को लेकर मचा हुआ है बवाल

फिलहाल विक्रांत मैसी की साबरमती रिपोर्ट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर पहले से ही काफी बवाल मचा हुआ है। धीरज सरना के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी गुजरात में हुए गोधरा कांड पर आधारित है। साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 कोच को साल 2002 में आग के हवाले कर दिया गया था। इस कोच में कारसेवक सवार थे, जो अयोध्या से आ रहे थे। इस अग्निकांड में 59 लोगों की जान चली गई थी।

यह भी पढ़ें: 'सिर्फ विग और मूंछ लगाने से वह...', Mukesh Khanna ने सरेआम उड़ाई Akshay Kumar की खिल्ली

इस फिल्म के प्रमोशन के समय विक्रांत मैसी ने एक इंटरव्यू में एक बयान दिया था जिसको लेकर हिंदू मुस्लिम का युद्ध छिड़ गया। आखिरकार मैसी को सामने आकर अपनी सफाई भी पेश करनी पड़ी। वहीं इससे पहले ट्रेलर रिलीज के समय उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। आपको बता दें कि द साबरमती रिपोर्ट से पहले कई ऐसी फिल्में हैं जिनको लेकर बवाल मच चुका है, आज आपको उन्हीं के बारे में बताएंगे।

पद्मावत

साल 2018 में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की एक फिल्म आई थी, जिसका नाम था पद्मावत। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही बहुत बवाल मचा दिया था। करणी सेना लगातार इस पर बैन लगाने के लिए विरोध कर रही थी।

मोहल्ला अस्सी

इसी साल सनी देओल की एक फिल्म आई थी मोहल्ला अस्सी। इस फिल्म में बाबरी मस्जिद विध्वंस के घटनाक्रम को दिखाया था। बवाल की वजह से ही ये फिल्म छह साल में रिलीज हो पाई थी।

हमारे बारह

अन्नू कपूर की फिल्म 'हमारे बारह' को लेकर भी खूब बवाल हुआ था। इसको लेकर इतनी कंट्रोवर्सी हुई कि फिल्म को रिलीज ना करने तक की मांग की गई। दो बार फिल्म की रिलीज डेट बदली गई थी। इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद 21 जून को 'हमारे बारह' को सिनेमाघरों में रिलीज करने को कहा था।

पीके

आमिर खान की फिल्म पीके रिलीज होने के बाद काफी विवादों में रही। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया।

बाजीराव मस्तानी

साल 2015 में रिलीज हुई रणवीर-दीपिका की फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए लोगों ने इस पर तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। हालांकि संजय लीला भंसाली की ये फिल्म सुपरहिट रही।

यह भी पढ़ें: The Sabarmati Report: 'देवी सीता' वाले विवादित ट्वीट पर विक्रांत मैसी ने मारी पलटी, इस केस को लेकर हुई थी कंट्रोवर्सी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।