Sushant Singh Rajput News: सुशांत सिंह राजपूत को लेकर आलिया भट्ट हो रही हैं ट्रेंड, फैंस और विरोधी आमने-सामने
आलिया भट्ट की ट्रोलिंग उनके फैंस को पसंद नहीं आई। उन्होंने जवाब में I STAND WITH ALIA BHATT ट्रेंड कराने लगे। इसके बाद दोनों ग्रुप्स आमने-सामने हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक एक बहस छिड़ गई है। लोग बॉलीवुड में नेपोटिज़्म और इनसाइडर बनाम आउटसाइडर की बातें कर रहे हैं। इसी बीच कुछ सोशल मीडिया यूजर्स आलिया भट्ट और करण जौहर जैसे सेलेब्स को ट्रोल भी कर रहे हैं। आलिया भट्ट की ट्रोलिंग उनके फैंस को पसंद नहीं आई। उन्होंने जवाब में #I STAND WITH ALIA BHATT ट्रेंड कराने लगे। इसके बाद से ट्विटर का दुनिया में दोनों ही ग्रुप्स आमने-सामने आए गए। फिलहाल आलिया भट्ट भारत के ट्विटर ट्रेडिंग में टॉप पर बनी हुई हैं।
#I STAND WITH ALIA BHATT
इस पटकथा की शुरुआत सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद हुई। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स सुशांत के निधन के पीछे बॉलीवुड में गुटबाजी और नेपोटिज़्म को जिम्मेदार बताने लगे। ऐसे में कुछ ऐसे वीडियो वायरल होने लगे, जिसमें कई बड़े स्टार्स अवॉर्ड शो के दौरान सुशांत के साथ मजाक कर रहे हैं। वहीं, आलिया भट्ट 'सड़क 2' में काम कर रही हैं। मुकेश भट्ट के मुताबिक, सुशांत इस फ़िल्म में काम मांगने आए थे, हालांकि, प्रोफेशनल कारणों के वज़ह से ऐसा नहीं हो पाया। इसके बाद से आलिया को ट्रोल किया जाने लगा। इसके बाद आलिया के फैंस ने मिलकर #I STAND WITH ALIA BHATT की बात करने लगे। आलिया के फैंस का मानना है कि उन्हें बेफजूल में टारगेट किया जा रहा है।
Alia Bhatt deserve all the love so stop bashing this Innocent soul because of ur own gurdges and Propoganda to defame her she still Shine like a 🌟
I STAND WITH ALIA BHATT pic.twitter.com/dEC0HX0UiE— a (@lovesforalia) June 17, 2020
Let your smile change the world ,but don't let world change your smile .
No matter what ❤️
I STAND WITH ALIA BHATT pic.twitter.com/WysKwch59k— Deep Jaiswal (@deepjaiswal) June 17, 2020
I am proud to be an Alianator❤ Our fandom don't bash any actors. We are too busy in loving our idol that we have no time to spread hatred for others!
I STAND WITH ALIA BHATT pic.twitter.com/85hQIhEB8S— 𝑷𝒖𝒋𝒂✨ (@Pujaa08) June 17, 2020
#Alia Bhatt
आलिया के फैंस के स्पोर्ट के बाद वापस से कुछ सोशल मीडिया यूजर्स सक्रिय हो गए। इस बार उन्होंने आलिया के इतर आलिया के फैंस को भी निशाने पर लिया। आलिया का समर्थन करने वालों लोगों पर मीम बनाए जा रहे हैं। कुल मिलकार इस वक्त सोशल मीडिया पर लगातार आलिया के फैंस और उनके विरोधी लगातार आमने-सामने बने हुए हैं। ट्विटर पर डिजिटल वॉर चल रही है। वहीं, इन सबके इतर पुलिस अपने तरीके से जांच कर रही है।
I STAND WITH ALIA BHATT is trending!
15% tweets are in support of Alia Bhatt.
85% tweets are........ Raheno do samaj gaye honge!! 😂😂— ANUSHMITA 🐼 (@anushmita7) June 18, 2020
My Reaction When I saw I stand With Alia Bhatt Trending - pic.twitter.com/9bhBMB7FI8— Abhi Goswami (@Abhi26771258) June 18, 2020
People trends I STAND WITH ALIA BHATT
ME - pic.twitter.com/hCdp2koP6l— Raavan (@Raavan51891612) June 18, 2020