Sushant Singh Rajput Death: सुशांत के लिए अंकिता लोखंडे अपने करियर को कहने वाली थी अलविदा
Sushant Singh Rajput Death संदीप सिंह ने कहा है कि वह सुशांत सिंह राजपूत की रिया चक्रवर्ती से शादी करने की योजना के बारे में नहीं जानते थेl
नई दिल्ली, जेएनएनl दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त संदीप सिंह ने दावा किया कि सुशांत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे ने सुशांत के लिए अपना करियर लगभग छोड़ दिया थाl साथ ही संदीप सिंह ने यह भी कहा कि वह सुशांत की शादी की योजना से अवगत नहीं थे। दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त निर्माता संदीप सिंह ने कहा है कि वह सुशांत की रिया चक्रवर्ती से शादी करने की योजना के बारे में नहीं जानते थे और जहां तक वह जानते है केवल उनकी पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे ने ही उन्हें सही मायने में समझा था।
संदीप ने स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में अंतिम संस्कार से लेकर उनकी फिल्म पर बात की है। 14 जून को 34 साल की उम्र में सुशांत की मौत हो गई। वह डिप्रेशन से पीड़ित थे। संदीप ने कहा कि सुशांत के घर पर अधिक लोग थे। वह दोनों हमेशा मैसेज और कॉल पर संपर्क में थे। वह आगे कहते है, 'मुझे नहीं लगता कि कोई भी अपने मन की बात तब कहता है जब वे ऐसा कुछ करना चाहते हैं। इसके अलावा उसके घर पर बहुत सारे लोग रहते थे।'
संदीप ने रिया चक्रवर्ती से सुशांत के रिश्ते के बारे में पूछे जाने पर कहा, मुझे कभी भी इस शादी के बारे में नहीं पता थाl मैं वास्तव में नहीं जानता था। मुझे पता है कि एक समय में अंकिता और सुशांत शादी करने वाले थे। मेरे लिए वो ही उसका आखिरी रिलेशनशिप था और मैं उन्ही यादों के साथ रहना चाहता हूं।'
अंकिता के बारे में संदीप ने आगे कहा, 'अंकिता उनकी प्रेमिका नहीं थी। उसने सुशांत के जीवन में मां का स्थान लिया था। इंडस्ट्री में अपनी 20 वर्षों की यात्रा में मैंने कभी उनके जैसी लड़की नहीं देखी। उसने जिस तरह उसका ख्याल रखा है। केवल वही थीं जो उसे बचा सकती थीं। वह उसके लिए सब कुछ सही तरीके से करने की कोशिश करती थी। वह सुशांत की पसंद के अनुसार तैयार होती थीं। वह जो खाना बनाती थी, वह उसकी पसंद का होता था। घर का इंटीरियर भी ऐसा बना था कि उसे क्या और कैसे पसंद है। घर में जो किताबें हुआ करती थीं, वह वही थीं जो वह पढ़ना पसंद करता था। तो उनकी खुशी के लिए सब कुछ सुशांत के अनुसार हुआ करता था। मैं वास्तव में चाहता हूं कि सभी को अंकिता की तरह एक लड़की मिले।'